फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband and nephew accused of murdering sister

Dehradun News: पति और भांजे पर लगाया बहन का हत्या करने का आरोप

Fri, 04 Apr 2025 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Husband and nephew accused of murdering sister
विकासनगर। शक्तिनहर में कार गिरने से महिला की डूब कर मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई का आरोप है कि पति और भांजे ने उनकी बहन की हत्या की है। आरोप है कार को नहर में धक्का दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बरोटीवाला निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनकी बहन इसरत को दो-तीन दिन पहले पति ने दवाई की ओवर डोज दी थी। बताया कि कार में उनकी बहन की सीट बेल्ट लगी थी। आरोप लगाया कि पति और भांजे ने कार को नहर में धक्का देकर उनकी बहन की हत्या की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोप की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार दो अप्रैल की रात को पुल नंबर दो के पास शक्तिनहर में एक कार गिर गई थी। कार में सवार पति, बेटा और भांजा बच गए थे। महिला कार में फंस गई थी। पुलिस ने देर रात कार से महिला का शव बरामद किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed