{"_id":"67e30d528b8928e50706f59d","slug":"hurricanes-and-panthers-made-it-to-the-semi-finals-dehradun-news-c-5-1-drn1013-649349-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरिकेन और पैंथर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरिकेन और पैंथर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। सचिवालय हरिकेन और सचिवालय पैंथर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए पहले मैच में सचिवालय हरिकेन ने सचिवालय विंग्स को पराजित किया। सचिवालय विंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। दिनेश जड़धारी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय हरिकेन ने आशीष रावत के 38, कपिल गंगवार के 29 रनों की बदौलत छह विकेट खोकर जीत अपने नाम की। इस मैच में विंग्स के सुंदर सिंह फाइटर ऑफ द मैच और हरिकेन के जसपाल सिंह भंडारी मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में सचिवालय पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय-ए के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा। पैंथर्स के लिए प्रमोद नेगी ने शानदार 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय-ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन ही बना सकी। टीम के लिए आशुतोष विमल ने 71 और सागर कुमार ने 68 रन बना मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचाया। इस मैच में पैंथर्स के प्रमोद नेगी को मैन ऑफ द मैच और सचिवालय-ए के आशुतोष विमल को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।