{"_id":"3890b62898e9e46cd65da98368a2fc32","slug":"hunting-of-foreign-guest-birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में है विदेशी 'मेहमानों' की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में है विदेशी 'मेहमानों' की जान
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के डाक पत्थर बैराज में आए विदेशी मेहमान परिंदों का शिकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी
ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र में विदेशी पक्षी सुर्खाब के शिकार का सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने शिकारी की काफी खोजबीन की लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
बैराज पर बढ़ा दी गश्त
घटना के बाद से वन विभाग ने डाकपत्थर बैराज पर गश्त बढ़ा दी है। रविवार दोपहर दो बजे पीपुल्स फॉर एनीमल के सदस्य विजय मेहर कुछ साथियों के साथ दूरबीन से डाकपत्थर बैराज का नजारा ले रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार
तभी उन्होंने एक धमाके की आवाज सुनी। दूरबीन से देखा तो बैराज की हिमाचल सीमा से सटे इलाके में दो व्यक्ति यमुना नदी में उतरे थे। उनके एक हाथ में बंदूक थी जबकि दूसरे के हाथ में सुर्खाब पक्षी।
कोई सुराग नहीं मिला
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस समेत वन विभाग के अधिकारियों को दी। हरकत में आए दोनों महकमों के अधिकारियों ने हिमाचल पुलिस के साथ सीमा से सटे इलाके में शिकारियों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
डीएफओ कालसी रामगोपाल वर्मा ने कहा कि घटना को देखते हुए बैराज पर गश्त बढ़ा दी गई है। उधर, पीपुल्स फॉर एनीमल के सदस्य विजय मेहर ने कहा कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)