फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Humanity is the cornerstone of a just society: Kusum

मानवता ही न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला : कुसुम

Fri, 09 Oct 2026 06:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Humanity is the cornerstone of a just society: Kusum
देहरादून। कानून अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन मानवीय मूल्यों के बिना न्याय की परिकल्पना अधूरी है। मानवता और नैतिकता ही किसी भी समाज को सही दिशा देने वाले मूल आधार हैं। यह बातें शुक्रवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में मानवाधिकारों पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहीं।
विज्ञापन

राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य एचसी सेमवाल ने मानवाधिकारों के संरक्षण, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और न्याय सुनिश्चित करने में मानवाधिकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल वीके माहेश्वरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और ज्ञान समाज की अमूल्य धरोहर है, इसलिए उनकी सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करना कानूनी व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। सम्मेलन में डाॅ. अमित आर भट्ट, डाॅ. अशुतोष हजेला, डाॅ. शैलजा ठाकुर, मनीष प्रताप सिंह, शांतनु शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed