फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Human-wildlife conflict will be reduced with the cooperation of local people.

Dehradun News: स्थानीय लोगों के सहयोग से कम होगा मानव-वन्यजीव संघर्ष

Fri, 14 Nov 2025 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Human-wildlife conflict will be reduced with the cooperation of local people.
देहरादून। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के सहयोग से वन सीमांत क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने में समुदायों की भूमिका को लेकर चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें विशेषज्ञों ने आंध्र प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ के कुल 35 प्रतिभागी शामिल हुए। संस्थान के प्रधानाचार्य व आईएफएस इ. विक्रम ने कहा कि वन सीमांत क्षेत्रों में मानव- वन्यजीव संघर्षों को कम करने में स्थानीय समुदायों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसमें स्थानीय लोगों के पारंपरिक ज्ञान का उपयोग काफी कारगर होता है। विशेषज्ञों ने प्रशिक्षुओं को वन्यजीवों के व्यवहार के साथ ही लोगों को जागरूक कर घटनाओं में कमी लाने के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता बढ़ने से समस्याओं का जल्द समाधान होता है। समापन कार्यक्रम में वैज्ञानिक अंकित गुप्ता और संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed