फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   human trafficking in uttarakhand

पहाड़ से हो रही है महिलाओं की तस्करी

Tue, 03 Dec 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 03 Dec 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
human trafficking in uttarakhand

जिन क्षेत्रों में सामान्य अपराध भी चर्चा का विषय बन जाते थे अब वहां पर मानव तस्करी जैसे मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के कोटद्वार में एक साल पहले गठित किए गए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में अब तक ऐसे सात मामले मानव तस्करी से जुड़े आ चुके हैं।

चार जिले शामिल
यहां पर जनवरी 2012 में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल गठित हुई। जिसमें मानव व्यापार को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

कोटद्वार थाने में गठित इस यूनिट के अंतर्गत चार जिले शामिल किए गए हैं। जिसमें पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी शामिल हैं। इन सभी जगह में मानव तस्करी के मामलों की जांच यहीं से की जाती है।

जांच को वापस भेज दिया
यूनिट के गठित होने के दस महीने में यहां पर सात मामले मानव व्यापार के आ चुके हैं। जिसमें सभी महिलाओं से जुड़े रहे हैं।

कुछ मामलों में महिलाओं की बरामदगी की गई, जबकि कुछ में जांच को वापस भेज दिया गया। इसमें अब तक टिहरी जिले से कोई भी मानव तस्करी का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


यह मामले आते हैं ह्यूमन ट्रैफिकिंग से
इसमें महिला को बेचना या शाररिक शोषण के लिए किसी को देना। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे को काम करवाने के लिए किसी को बेचना या या मानव अंगों का प्रत्यारोपण के लिए क्रय करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 वर्ष से कम आयु की विवाहित महिला के गुम होने के तीन महीने बाद वह मानव तस्करी में दर्ज हो जाता है।

जांच के साथ जागरुक करना भी है मकसद
यूनिट का काम मानव तस्करी रोकने के लिए जांच तो करना ही है साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक करना भी है। मानव तस्करी में फंसी महिला या पुरुष की काउंसलिंग कर उसे सही मार्गदर्शन भी दिया जाता है।


ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट गठित करने का मकसद ही इसे मामलों की जांच अलग से करने और जागरुकता लाने के लिए की गई है। इसमें आम लोगों की भागीदारी जरूरी  है। समाज में जागरुकता से ही इस तरह के मामलों को रोका जा सकता है।  
-अरुणा भारती, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed