फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   human trafficking in dehradun

अभी भी कई घरों में सुबक रही है 'शीला'

Fri, 22 Nov 2013 04:19 PM IST
मनमीत रावत/अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Nov 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
human trafficking in dehradun

राजधानी देहरादून में शीला की कहानी ने एक बार फिर इस बात की पुष्टि की है दून में लड़कियों की खरीद फरोख्त हो रही है। राजधानी में ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो लड़कियों का प्लेसमेंट दो तरह के धंधे में कर रहा है।

विज्ञापन


परिवार को रुपयों का झांसा
जिस्म फरोशी और दूसरा घरों में कामकाज। दोनों ही धंधों में लड़कियों का जबरदस्त उत्पीड़न है। इन एजेंसी को चलाने वाले गैंग असम, बंगलादेश व वेस्ट बंगाल में गरीब परिवारों की लड़कियों को टारगेट करते हैं।
विज्ञापन


परिवार को रुपयों का झांसा दिया जाता है जबकि लड़की को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए जाते हैं। जिनका नसीब कुछ अच्छा होता है उन्हें किसी घर में काम मिल जाता है, वरना देह व्यापार तो है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की भी भागने का प्रयास नहीं करती

दोनों ही धंधों में दलालों को तय कमीशन मिलता है। लड़की भाग न जाए, इसलिए उसे बताया ही नहीं जाता कि वह भारत के किस कोने में है। अनपढ़ होने और हिंदी न आने के कारण लड़की भी भागने का प्रयास नहीं करती।


लड़कियां सफेदपोशों के घरों में कैद
सूत्रों के अनुसार, दून के कई पॉश इलाकों में ऐसी मासूम लड़कियां सफेदपोशों के घरों में कैद हैं। जबकि कई सेक्स रैकेट का हिस्सा बन चुकी हैं। एसएसपी केवल खुराना, ने बताया पुलिस अब घरों में काम करने वाली दूसरे राज्यों की लड़कियां का रिकार्ड रखेगी।

अगर लड़कियां को अवैध रूप से दून भेजा जा रहा है तो इसकी जांच होगी। किसी का उत्पीड़न हो रहा है तो उसे वापस भेजने का इंतजाम भी पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed