{"_id":"13744762923da6ad2b0acdd9ff44a44f","slug":"human-rights-conusil-interfare-in-upnl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल में आयोग का दखल शासन को नहीं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल में आयोग का दखल शासन को नहीं मंजूर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Feb 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और विसंगति सहित अन्य आधा दर्जन बिंदुओं पर मानवाधिकार आयोग के दखल से शासन सहमत नहीं दिख रहा है। उपनल कर्मचारियों ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है, जिसपर आयोग ने 10 मार्च तक शासन से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय सचिवों के साथ बैठक हुई। इसमें उपनल कर्मचारियों से संबंधित मामले को सर्विस मैटर की श्रेणी में मानकर मानवाधिकार हनन की श्रेणी में रखने पर अधिकारी सहमति नहीं दिखे। अधिकारियों ने कहा कि यह सर्विस मैटर से संबंधित विषय हैं, जिनकी सुनवाई संबंधित ट्रिब्युनल या कोर्ट में की जा सकती है।
विज्ञापन
बैठक में वेतन वृद्धि के अलावा बोनस सहित अन्य विसंगतियों पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आयोग को शासन जवाब दाखिल करेगा कि यह मामला सर्विस मैटर का है। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय राम सिंह, प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी, सैनिक कल्याण सचिव आनंद वर्द्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन