फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Human religion is paramount, human service is the greatest virtue

श्राद्ध पक्ष में भागवत सुनने से पितृ होते हैं तृप्त: आचार्य ममगाईं

Mon, 19 Sep 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

मातृ पितरों के उद्देश्य से जो अपने प्रिय भोग्य पदार्थ श्रद्धा में प्रदान किए जाते हैं, उसी अनुष्ठान का नाम श्राद्ध है।लोग कहते हैं कि मनुष्य धर्म और समाज के रूढ़िवाद से ऊपर उठकर आज आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन
Human religion is paramount, human service is the greatest virtue

विस्तार

मातृ पितरों के उद्देश्य से जो अपने प्रिय भोग्य पदार्थ श्रद्धा में प्रदान किए जाते हैं, उसी अनुष्ठान का नाम श्राद्ध है। वृद्ध माता-पिता आदि वृद्धजनों की आज्ञा का पालन करने से पुत्रता सिद्ध होती है। श्राद्ध पक्ष में भागवत कथा सुनने से पितृ तृप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

उपरोक्त बातें मोहकमपुर के राजेश्वरीपुरम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहीं। कहा कि भौतिकवादी युग में दिखावा अधिक हो रहा है, जबकि धर्म का दिखावे से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए बुरा सोचने वाला व्यक्ति स्वयं ही परेशानियों में घिरा रहता है। इसके विपरीत दूसरों को खुशी देने वाला व्यक्ति विशाल हृदय का मालिक होता है। साथ ही उसे सारी खुशियां स्वयं ही प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने मानव जीवन पर संस्कारों की अहम भूमिका बताते हुए कहा कि आज प्रगति का युग है।
विज्ञापन

लोग कहते हैं कि मनुष्य धर्म और समाज के रूढ़िवाद से ऊपर उठकर आज आगे बढ़ गया है। मानव धर्म ही सर्वोपरि धर्म है और मानव सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। मनुष्य आज पहले से अधिक सुखी, स्वतंत्र और ज्ञानवान बन गया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, सरोजनी सेमवाल, सतीश चंद्र भट्ट, जगदीश भट्ट, रविंद्र भट्ट, राजेश अभिमन्यु, गणेश हरिचंद्र, जगदीश पंत, सरोजनी पंत, रमेश चंद्र नौटियाल, बीना देवी, सुनीता, नीलम ध्यानी, सरोज पंत, पूनम ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed