{"_id":"5d8cc6458ebc3e93b31a682f","slug":"huge-stock-of-illicit-liquor-caught-after-raid-in-house-in-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दो जिलों में पकड़ा गया शराब का बड़ा जखीरा, महिला और पूर्व प्रधान गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दो जिलों में पकड़ा गया शराब का बड़ा जखीरा, महिला और पूर्व प्रधान गिरफ्तार
Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
शराब का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव से पहले शराब को लेकर खूब तस्करी हो रही है। गुरुवार को दो जिलों चंपावत, ऊधमसिंहनगर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की पेटियां जब्त की। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए ठिकाने लगाई गई 350 पेटी अवैध देशी शराब के साथ कठनौली गांव के पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किया है। चुनाव के दौरान जिले में अब तक की ये सबसे बड़ी शराब बरामदगी है।
विज्ञापन
इन दिनों एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस और एसओजी टीम को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं, प्रभारी कोतवाल सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूर्व प्रधान देव सिंह उर्फ दिवान सिंह पुत्र खीम सिंह के घर पर छापा मारा तो उसका एक कमरा शराब की पेटियों से भरा मिला। यह देखकर पुलिस टीम सकते में आ गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक देव सिंह का कोई रिश्तेदार इस बार पंचायत चुनाव लड़ रहा है। यह शराब उसने अपने रिश्तेदार के चुनाव के लिए ही एकत्र की थी। वहीं, खटीमा के ग्राम उलधन में भी आबकारी विभाग ने विभिन्न ब्रांडों की 350 बोतल अंगेजी शराब पकड़ी है। मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी शराब पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन