फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge crowd in train and buses at ardhkumbh.

रेलवे और रोडवेज के लिए शुभ बनी सोमवती अमावस्या

Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
huge crowd in train and buses at ardhkumbh.

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर स्नान का संयोग श्रद्धालुओं ही नहीं बल्कि रेलवे और रोडवेज के लिए भी शुभ साबित हुआ। सोमवती अमावस्या पर यात्रियों की भीड़ से ट्रेनें और बसें खचाखच भरकर निकलीं। उत्तराखंड की ही नहीं दूसरे प्रदेशों के निगम ने भी खूब कमाई।

विज्ञापन


मेले में गंगा स्नान के लिए हजारों यात्री ट्रेनों से पहुंचे। वहीं अनेक राज्यों से रोडवेज की बसों से भी यात्री पहुंचे। स्नान करने के बाद यात्री ट्रेन और बसों से अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए। जम्मू कश्मीर रोडवेज की रुटीन की छह बसों के अलावा अन्य 16 बसें यात्रियों को लेकर पहुंची। हरियाणा और राजस्थान और हिमाचल की 70-70 से अधिक बसों से यात्रियों ने आवागमन हुआ। यूपी और उत्तराखंड की सैकड़ों बसें यात्रियों को ढोती रहीं।
विज्ञापन


वहीं ऋषिकेश, बरेली, दिल्ली और अंबाला के मध्य संचालित होने वाली ट्रेनें भी खचाखच भरकर गई। रेलवे मेला अधिकारी वाईके त्रिपाठी ने बताया कि मेले में यात्रियों की भीड़ ठीक ठाक आई थी। स्पेशल ट्रेनों के अलावा अन्य रूटीन ट्रेनों से भी यात्री गंतव्य को रवाना हुए।    
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज से बैरागी कैंप से हरकी पैड़ी गए यात्री
मेला प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों और निजी वाहनों की पार्किंग बैरागी कैंप में बनाने के बाद श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से लगाई गई बस का यात्रियों ने खूब लाभ उठाया। रोडवेज की ओर से बैरागी कैंप से दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग तक दस रुपये का टिकट तय किया गया था। इस सेवा का यात्रियों ने भी सराहना की।


बैटरी रिक्शा चालकों ने काटी चांदी
स्नान करने के बाद बैरागी कैंप पहुंचने वाले यात्रियों को लाने के लिए बैटरी रिक्शा चालकों ने खूब चांदी काटी। एक रिक्शा में नौ-नौ यात्री ढोए गए। शंकराचार्य चौक से बैरागी कैंप तक प्रति सवारी दस रुपये तक वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed