फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge croud of devotees in haridwar on purnima.

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, 'धर्मनगरी' जाम

Thu, 06 Nov 2014 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Nov 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
huge croud of devotees in haridwar on purnima.

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए हरिद्वार जाने व आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। जगह-जगह जाम ने लोगों की मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया। पुलिस द्वारा किया गया यातायात डायवर्जन लोगों के लिए और भी परेशानी का सबब बना रहा।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बुधवार की रात से ही भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी जिससे रुड़की-मंगलौर मार्ग पर लगा जाम दिन में भी लगा रहा। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह प्रशासन ने नारसन एवं मिल्ट्री तिराहे के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया था। जिसके चलते नारसन-झबरेड़ा और हरिद्वार लक्सर मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारसन में तो भारी वाहनों का प्रवेश रुड़की की ओर बंद कर दिए जाने के चलते सैकड़ों की संख्या में वाहनों को उनके चालकों ने लोगों की दुकानों के सामने खड़े कर दिए। जिसके कारण कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

huge croud of devotees in haridwar on purnima.

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सायंकाल पूर्ण चंद्र को भी जल चढ़ाया गया। देव दीपावली मंदिरों और गंगा के तटों पर मनाई गई।

वर्ष का आखिरी स्नान
मकर संक्रांति से प्रारंभ होने वाले लक्खी स्नान पर्वों का कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ संपन्न हो गया। इस वर्ष अब कोई भी बड़ स्नान पर्व नहीं पड़ेगा। नए साल में पहला स्नान मकर संक्रांति का होगा।

बाहरी श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा
इस बार सर्वाधिक भीड़ गुजरात और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं की रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के यात्री गुरुवार को सवेरे घर से चले और शाम को डुबकी लगाकर वापस गए।

बसों और ट्रेनों में रही मारामारी

huge croud of devotees in haridwar on purnima.

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बसों और ट्रेनों में चढ़ने के लिए भी यात्रियों में मारामारी मची रही। वहीं जगह-जगह जाम के कारण भी ऋषिकेश, देहरादून जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरिद्वार से जाने वाली वाली हेमकुंड एक्सप्रेस, गंगानगर एक्सप्रेस, लाहौरी एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, पुरी एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस में खचाखच भीड़ रही। वहीं रोडवेज बसों में भी यात्रियों की फजीहत हुई।

जाम में फंसने के कारण यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। देहरादून से हरिद्वार आने वाले यात्रियों को वाया चीला होकर हरिद्वार आना पड़ा। संपर्क करने पर रोडवेज के एजीएम सुरेश चौहान ने बताया कि कुछ बसें जाम में फंस गई थी, जिससे यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed