{"_id":"5b0194394f1c1beb408b6a83","slug":"huge-amount-of-indian-currency-brings-nepal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत से विदेश भेजी जा रही थी भारतीय करेंसी की बड़ी खेप, पुलिस ने देखा तो आंखें फटी रह गईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत से विदेश भेजी जा रही थी भारतीय करेंसी की बड़ी खेप, पुलिस ने देखा तो आंखें फटी रह गईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Mon, 21 May 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
indian currency
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा बैराज चौकी पुलिस ने हरियाणा से नेपाल ले जायी जा रही भारतीय करेंसी की बड़ी खेप सीमा पर पकड़ ली।
विज्ञापन
देर शाम आयकर विभाग के सहायक आयुक्त ने यहां पहुंचकर कार सवार पांचों लोगों से पूछताछ की और 24 मई को अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा। इसके बाद पांचों को छोड़ दिया गया, लेकिन करेंसी पुलिस के कब्जे में है।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में एचसी ईश्वरी दत्त शर्मा, कांस्टेबल दिनेश जोशी, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, भावना उप्रेती बैराज पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
दो-दो हजार के नोटों में थी भारतीय करेंसी
arrested men
इसी बीच आई ट्वेंटी कार (एचआर08 वाई 2517) भारत से नेपाल जाने को बैराज पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कार को रोककर हरियाणा के कैंथल निवासी चालक सुरेंद्र कुमार से एंट्री कराने को कहा।
कार में चालक समेत पांच लोग बैठे थे। कार की तलाशी में पुलिस को कार के डैशबोर्ड में एक थैले में रखी बीस लाख रुपये की भारतीय करेंसी मिली, जो दो-दो हजार के नोटों में थी।
थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया पूछताछ में कार सवार लोगों ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार को 16 मई को बिना वैध कागजों के नेपाल पुलिस ने 400 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी जमानत को उन्हें नेपाल सरकार में 15.60 लाख रुपये की राशि जमा करानी है। उनके पास भारतीय बैंक से 19.50 लाख रुपये निकालने के दस्तावेज हैं।

25 हजार की नकदी ले जाई जा सकती है नेपाल
i20
उन्हें सीमा पर बड़ी मात्रा में करेंसी नहीं ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। बताया कि अपने रिश्तेदार की जमानत कराने के लिए उन्हें हरियाणा में जमीन बेचनी पड़ी। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर वाहन चालक सुरेंद्र के साथ ही कैंथल (हरियाणा) निवासी सोनू, राजकुमार, गुरुदीप और जिंद (हरियाणा) निवासी सुरेश कुमार को रोक लिया।
उधर, देर शाम आयकर विभाग के सहायक आयुक्त एके रावत ने यहां पहुंचकर पांचों से गहन पूछताछ की और 24 मई तक उन्हें सभी अभिलेखों के साथ हल्द्वानी आयकर विभाग के दफ्तर में उपस्थित होने को कहा। इसके बाद पांचों को छोड़ दिया गया है, जबकि करेंसी पुलिस ने जब्त कर ली है।
भारत से केवल 25 हजार की भारतीय करेंसी ही नेपाल ले जाई जा सकती है, इनमें 100 और उससे छोटे नोट ही हो सकते हैं। कस्टम अधीक्षक राजकुमार ने बताया पहले पुराने पांच सौ और एक हजार के भारतीय नोटों को नेपाल ले जाना प्रतिबंधित था, लेकिन नई करेंसी के दो हजार के नोटों के लिए अब तक आरबीआई की कोई गाइड लाइन नहीं आई है।