फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hridwar kumbh 2021: 405 crore budget for kumbh work

हरिद्वार कुंभ 2021 : कार्यों के लिए 405 करोड़ का बजट मिल गया, अब दमखम दिखाने की बारी

Tue, 23 Jun 2020 12:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
hridwar kumbh 2021: 405 crore budget for kumbh work
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
अगले साल तीर्थ नगरी हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए बजट तो मिल गया है, अब समय पर निर्माण कार्य पूरे करने के लिए दमखम दिखाने की बारी है। कोरोना काल के बीच निर्माण कार्यों को वक्त पर पूरा करने की एक बड़ी चुनौती भी है। वहीं, सरकार का दावा है कि कुंभ के सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


महाकुंभ 2021 के लिए शहरी विकास विभाग की ओर से आस्था पथ, पैदल पुल, फुटपाथ, ओवर ब्रिज, सड़क, पेयजल, पार्किंग समेत तमाम अस्थायी और स्थायी निर्माण कार्यों के लिए 405 करोड़ का बजट जारी किया जा चुका है। वहीं, केंद्र की ओर से भी कुंभ की तैयारियों के लिए 365 करोड़ का बजट राज्य सरकार को मिला है। हालांकि सरकार की ओर से पांच हजार करोड़ की वित्तीय सहायता की मांग की गई थी।
विज्ञापन


सरकार को केंद्र से और बजट मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने कुंभ के निर्माण कार्यों के लिए 405 करोड़ की धनराशि अपने संसाधन से दी है। निर्माण कार्य करने वाले विभागों को बजट तो मिल गया है, लेकिन कोरोना काल के साथ इन कार्यों को समय पर पूरा करने की एक बड़ी चुनौती है। अगले साल होने वाले महाकुंभ के लिए अब कम ही समय बचा है। ऐसे में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए दमखम दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ के सभी कार्य आयोजन से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। शासन और विभागीय स्तर पर निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। मैं व्यक्तिगत रूप से निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की ओर से अपने वित्तीय संसाधन से कुंभ की तैयारियों के लिए 405 करोड़ का बजट दिया जा चुका है।
- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed