फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Housing Secretary will personally inspect the schemes, the process of passing the maps will be easier.

Dehradun News: योजनाओं का खुद निरीक्षण करेंगे सचिव आवास, नक्शे पास करने की प्रक्रिया होगी आसान

Wed, 21 Jan 2026 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Housing Secretary will personally inspect the schemes, the process of passing the maps will be easier.
-सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ली एमडीडीए की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

-ऋषिकेश, देहरादून, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट परियोजनाएं प्राथमिकता में

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में चल रहीं आवास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार खुद निरीक्षण करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शे पास कराने की प्रक्रिया और सरल होगी। ऋषिकेश, देहरादून, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट परियोजनाएं उनकी प्राथमिकता में रहेंगी।

बुधवार को सचिव डॉ. राजेश ने एमडीडीए की समीक्षा बैठक ली। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। निर्माण गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए ताकि आम नागरिकों और निवेशकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तेज और सुगम प्रक्रिया से शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और अवैध निर्माण की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


आवास सचिव ने यह भी कहा कि वे स्वयं सभी महत्वपूर्ण और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने से समस्याओं की पहचान आसान होगी और समाधान हो सकेगा। बैठक में एमडीडीए की ऋषिकेश, देहरादून तहसील क्षेत्र, आढ़त बाजार और इंदिरा मार्केट से जुड़ीं परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पार्कों में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

आवास सचिव ने एमडीडीए की ओर से विकसित और संचालित पार्कों के रखरखाव पर भी सख्त रुख अपनाया। निर्देश दिए कि पार्कों में गंदगी फैलाने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर जुर्माने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि आवास विभाग सभी विकास प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा। शासन में लंबित महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। बैठक से पूर्व प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया ने आवास सचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में वित्त नियंत्रक संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता अजय मलिक, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, लेखपाल नजीर अहमद तथा वास्तुविद दृष्टि जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed