{"_id":"45a997d410a48a54f5c3d44696fbaf05","slug":"house-tax-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स पर शासन का ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स पर शासन का ब्रेक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों बाद देहरादून नगर निगम ने हाउस टैक्स पर कवायद पूरी की, लेकिन अब इसे लागू करने में शासन स्तर से ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
फंस रहा तकनीकी पेंच
महीनों बाद भी तय नहीं हो सका है कि शहर में टैक्स कब लगेगा। इससे जहां लोगों को संपत्ति के बंटवारे में दिक्कत हो रही है वहीं दाखिल खारिज में भी तकनीकी पेंच फंस रहा है।
कांग्रेस और भाजपा पार्षद बोर्ड बैठक में यह तय नहीं कर सके थे कि टैक्स का सर्वे सेल्फ असेसमेंट के आधार पर हो या रेंटल वैल्यू से। मेयर विनोद चमोली निगम एक्ट का हवाला देते हुए सेल्फ असेसमेंट से हाउस टैक्स लागू कराना चाहते थे।
विज्ञापन
लेकिन बोर्ड बैठक में इस पर सहमति नहीं बनी। कांग्रेसी पार्षदों ने इससे लोगों पर आर्थिक भार बढ़ने की आशंका जताई।
तर्क दिया गया कि रेंटल वैल्यू असेसमेंट से हाउस टैक्स निकाला जाए और उस पर कुछ प्रतिशत और जोड़कर लागू कर दिया जाए।
बात नहीं बनी तो फाइल शासन को भेजी गई। लेकिन वहां भी इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। मेयर विनोद चमोली का कहना है कि टैक्स लागू होने से निगम की आय बढ़ेगी। आम जनता को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
लेकिन शासन स्तर पर इसे लटकाया जा रहा है। बताया कि लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।
तीन करोड़ का होगा फायदा
टैक्स लागू होने पर निगम को हर साल लगभग तीन करोड़ का राजस्व मिल सकता है। नए सर्वे में शहर में पचास हजार से ज्यादा घर जुड़े हैं, जबकि सात नए गांव भी निगम क्षेत्र में आए है।