फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   House Roof Collapse two death and 14 injured in bageshwar

बीमारी दूर करने के लिए चल रही थी पूजा, मकान की पाल टूटने से दो लोगों की मौत, 14 घायल

Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली/बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली/बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
House Roof Collapse two death and 14 injured in bageshwar
मकान की छत ढहने से कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर की सीमा से लगे ढनौलासेरा में पूजा के दौरान तीन मंजिले मकान की पाल (लकड़ी का फर्श) टूटने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ढनौलासेरा निवासी मदन सिंह पुत्र नारायण सिंह के घर की तीसरी मंजिल पर पूजा चल रही थी। देवडांगरों का अवतरण हो रहा था। सुबह 9: 50 बजे अचानक मकान की पाल टूट गई। भार के कारण निचली मंजिलों की पाल भी टूटती चली गई और पूजा में शामिल सभी लोग मलबे से साथ भूतल में आ गिरे। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को मलबे से निकाला। 
विज्ञापन


हादसे में ढनौलासेरा निवासी हयात सिंह (78) पुत्र देव सिंह की मौके पर जबकि भूपाल सिंह (70) पुत्र हरक सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। मकान स्वामी मदन सिंह (65) पुत्र नारायण सिंह, मोहनी देवी (55) पत्नी केशर सिंह, भागुली देवी (55) पत्नी माधो सिंह, विमला देवी (22) पुत्री खीम सिंह, जानकी देवी (55) पत्नी शेर सिंह, शोभा देवी (24) पत्नी सुंदर सिंह, देवकी देवी (60) पत्नी प्रताप सिंह, आनंद सिंह (56) पुत्र दान सिंह, कमला देवी (56) पत्नी मदन सिंह, राजेंद्र सिंह (62) पुत्र नैन सिंह, कमला देवी (55) पत्नी राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह (32) पुत्र शेर सिंह, नंदन सिंह (60) पुत्र रतन सिंह और उत्तम सिंह (70) पुत्र विशन सिंह घायल हो गए। सभी ढनौलासेरा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सिंह की बीमारी दूर करने के लिए चल रही थी पूजा

घटना की जानकारी मिलने पर कांडा तहसील से अधिकारी और कर्मचारी ढनौलासेरा पहुंचे। घायलों को लोग आधा किमी दूर सड़क तक कंधे और डोलियों में ढोकर लाए। वहां से 108 वाहन के जरिए 8 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहनी देवी, देवकी देवी और भागुली देवी को बागेश्वर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कांडा अस्पताल की  महिला चिकित्सक डॉ. सम्मी उनेसा, डॉ. भारद्वाज, रोहित, मीरा बोरा की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया। कांडा के एसडीएम योगेंद्र सिंह, तहसीलदार मैनपाल सिंह, थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट समेत पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन ने भी मौका मुआयना कर घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी मदन सिंह (65) लंबे समय से बीमार थे। इलाज के बाद भी जब उनको कोई लाभ नहीं हुआ तो परिवार के लोगों ने पूजा कराने की सोची। घटना के समय घर में पूजा चल रही थी। देव डांगरों का अवतरण हो रहा था। इसी दौरान घर की पाल टूट गई और मदन सिंह के साथ ही अन्य ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए। गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ढनौलासेरा पिथौरागढ़ जिले का अंतिम गांव है। इस गांव में स्वास्थ्य सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है। 

स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में गांव के लोग अक्सर देवडांगरों का सहारा लेते हैं। यही कारण है कि मदन सिंह की बीमारी में भी देवडांगरों का ही सहारा परिजन ले रहे थे। केवल देवडांगरों के भरोसे बीमारी के ठीक होने की कल्पना करना मूर्खता ही कहलाएगा लेकिन सवाल यह भी है कि सरकार कब ढनौलासेरा जैसे सीमांत के गांवों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। कब इस तरह के हादसे देखने को नहीं मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed