फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   house dream become costly in garhi cantt dehradun

गढ़ी कैंट में महंगा हुआ आशियाना का सपना

Tue, 28 Mar 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Mar 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
house dream become costly in garhi cantt dehradun
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो

छावनी परिषद गढ़ी क्षेत्र में आशियाना बनाना अब महंगा हो गया है। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में डेवलपमेंट चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया। इसके अलावा बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस में भी वृद्धि पर सहमति बन गई है। बैठक में इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

विज्ञापन


सोमवार को हुई छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में डेवलपमेंट चार्ज और बिल्ंिडग एप्लीकेशन फीस में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। कुछ सभासदों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई के दौर में लोगों पर मकान बनाने में बोझ बढ़ जाएगा। अध्यक्ष मेजर जनरल बलराज मेहता ने लगातार कम होती ग्रांट व बोर्ड की वित्तीय स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की स्थितियां हैं आमदनी बढ़ाने को माध्यम तलाशने ही पड़ेंगे। काफी देर बहस के बाद प्रस्तावित शुल्क खींचतान कर कुछ कम किया गया।
विज्ञापन


लंबे समय से लंबित आवासीय व व्यवसायिक नक्शों को मंजूरी दी गई। स्थानीय कोर्ट के लिए लीगल एडवाइजर, सोलर प्लांट, नाली निर्माण, संविदा पर सफाई निरीक्षकों की नियुक्ति, ट्यूबवेल के लिए सबमर्सिबल पंप सहित कई अन्य प्रस्ताव पास हुए। मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौर सौंधी, सभासद मीनू, मेघा, कमल राज, जितेंद्र तनेजा, विनोद पंवार, हितेश गुप्ता, मधु खत्री आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेवलपमेंट चार्ज (आवासीय)
वर्तमान - प्रस्तावित - स्वीकृत
70 रुपये प्रति वर्ग मीटर -350-100
न्यूनतम दो हजार - 6000 - 3000
व्यवसायिक
125 रुपये प्रति वर्ग मीटर -1000 -250
न्यूनतम चार हजार -12000 -6000

बिलडिंग एप्लीकेशन फीस (आवासीय)
वर्तमान - प्रस्तावित - स्वीकृत
100 - 3000 - 200
व्यावसायिक
100 -10000 -500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed