{"_id":"5dd826dc8ebc3e54ee798917","slug":"hot-air-balloon-show-in-dehradun-cm-trivendra-singh-rawat-announcement-for-adventure-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम त्रिवेंद्र ने की घोषणा, साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने को होगी एडवेंचर समिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम त्रिवेंद्र ने की घोषणा, साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने को होगी एडवेंचर समिट
Sat, 23 Nov 2019 11:16 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून शो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने को एडवेंचर समिट आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा शुक्रवार को हॉट एयर बैलून शो के शुभारंभ अवसर पर की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सविया ऐविएशन प्राइवेट लिमिटेड और उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित हॉट एयर बलून महोत्सव 2019 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुब्बारे भी उड़ाए।
विज्ञापन
इस मौके पर सविया ऐविएशन से कैप्टन श्वेता, कैप्टन अशोक और एसएसपी अरुण मोहन जोशी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में हॉट एयर बलून एडवेंचर साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा रूप लेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हॉट एयर बैलून की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। गौचर मेले में इसकी छोटी सी शुरूआत की गई थी।
विज्ञापन
राज्य सरकार का प्रयास है कि इस क्षेत्र को और अधिक विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रदेश में एडवेंचर से जुड़ी एजेंसियों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सरकार की योजना प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन के मेलजोल से उत्तराखंड को एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की है।
पर्यटन मंत्री ने लिया बैलून का लुत्फ
महोत्सव में पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हॉट एयर बैलून में सवार हुए। सुरक्षा की दृष्टि से बैलून को तीन मजबूत रस्सी से बांधा गया था। करीब 40 मीटर ऊपर तक उड़ान भरी गई।
हालांकि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हॉट एयर बैलून न उड़ने के कारण लोगों को निराशा हुई। कंपनी की तरफ से तीन बैलून लगाए गए थे। बताया गया कि तेज हवाओं के चलते बैलून उड़ नहीं पाए थे। उस समय बैलून उड़ान को मजबूरन बंद करना पड़ा था।