फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hospitals cannot refuse medical test even Facility not in Hospital under Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना: मेडिकल टेस्ट करने से इनकार नहीं कर सकते अस्पताल, करानी होगी व्यवस्था

Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Hospitals cannot refuse medical test even Facility not in Hospital under Ayushman Yojana
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अटल आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पताल मरीजों का मेडिकल टेस्ट करने से इनकार नहीं कर सकते हैं। टेस्ट की सुविधा उपलब्ध न होने पर भी अस्पताल की जिम्मेदारी है कि वह मरीज के टेस्ट का प्रबंध करे। 

विज्ञापन


इसके लिए अस्पतालों को मेडिकल टेस्ट आउटसोर्स से कराने का अधिकार दिया गया है। योजना में गोल्डन कार्डधारक मरीज से मेडिकल जांच कराने का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्डधारक मरीज को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज कराने की सुविधा है। योजना का लाभ कार्डधारकों को देने के लिए सरकार ने 180 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थी मरीजों से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में मेडिकल टेस्ट की सुविधा उपलब्ध न होने पर उन्हें बाहर पैथोलॉजी से टेस्ट करने पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि योजना में मरीज का कैशलेस इलाज करने का प्रावधान है।

इसे देखते हुए राज्य अटल आयुष्मान सोसायटी ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिए कि मरीज की कैशलेस मेडिकल जांच करने की जिम्मेदारी भी अस्पताल की है। गोल्डन कार्ड पर मरीज को भर्ती किया गया तो मेडिकल जांच करने की व्यवस्था भी अस्पताल स्वयं करेंगे।

इसके लिए अस्पताल जिन मेडिकल टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए निजी पैथोलॉजी लैब को आउटसोर्स कर सकते हैं। इलाज के लिए निर्धारित पैकेज के अनुसार अस्पतालों को मरीज कैशलेस इलाज और मेडिकल जांच की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। 

कई बार अस्पतालों में सभी प्रकार के मेडिकल जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। आयुष्मान योजना में जिन मरीजों का इलाज कराया जाएगा। उनके मेडिकल जांच की व्यवस्था करना भी अस्पतालों की जिम्मेदारी है। मेडिकल जांच के लिए मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है। इस बारे में सूचीबद्ध मेडिकल कालेजों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। 
-अरुणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव एवं सीईओ, राज्य अटल आयुष्मान योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed