फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horticulture Department officials inspected the mango

Dehradun News: उद्यान विभाग ने बगीचे का किया निरीक्षण, तीन सूखे पेड़ कटे मिले

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Horticulture Department officials inspected the mango
I- प्रतिष्ठा सेवा समिति ने धर्मावाला स्थित आम के बगीचे में की थी पेड़ों के कटान की शिकायतI
विज्ञापन


प्रतिष्ठा सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ उद्यान विभाग के अधिकारियों ने धर्मावाला स्थित आम के बगीचे का निरीक्षण किया। यहां तीन सूखे पेड़ कटे मिले। विभाग के कर्मचारियों ने बगीचे में पेड़ों की गिनती की तो 40 आम के हरे पेड़ मिले। एहतियात के तौर पर आसपास के बगीचों में भी पेड़ों की गिनती की गई। एक बगीचे में 35 आम के हरे पेड़ मिले, जबकि निकट बह रही सिंचाई गूल के दूसरे ओर स्थित बगीचे में आम के 65, लीची के 31 और कटहल के चार पेड़ मिले।

समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि धर्मावाला में बाग में प्लाटिंग के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है। कहा कि बाग में अब भी तीन सूखे कटे पेड़ हैं। जिन्हें अभी तक नहीं हटाया है। आरोप लगाया कि कटे सूखे पेड़ों की आड़ में हरे पेड़ों को कटाने की तैयारी की जा रही है। इसी आशंका को देखते हुए उद्यान विभाग से निरीक्षण की मांग की गई थी।
विज्ञापन




उद्यान निरीक्षक वेदप्रकाश खर्कवाल ने बताया कि उद्यान विभाग से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद इस मुद्दे को तहसील प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगीचों की पहले अलग-अलग लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराई जा रही है। फिर प्लाटिंग के लिए बागीचों को उजाड़ा जा रहा है। उद्यान निरीक्षक ने बताया कि पेड़ों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed