45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है यह छह साल का घोड़ा, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लगने वाले चैती मेले में आया यह घोड़ा था तो सिर्फ छह साल का, लेकिन दौड़ता इतनी तेज है कि अच्छे -अच्छे पीछे छूट जाएं। वहीं इसकी कीमत भी इतनी है आप सुनकर चौंक जाएंगे।
चैती मेले में घोड़ों का व्यापार मंदा होने के बावजूद 25 लाख और 20 लाख रुपये कीमत के दो घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। चैती मेला में लगे नखासा बाजार में अभी दूसरे राज्यों के घोड़ा व्यापारी नहीं पहुंचे थे।
बाजार में केवल रिछा, बहेड़ी, बदायूं, रामपुर और स्थानीय घोड़े ही पहुंचे, जिससे बाजार में कोई खास चहल-पहल नहीं थी। चार दिन में महज 10-12 घोड़े ही बिके। वह भी अधिकतम 30 हजार रुपये कीमत के थे। इस बार बड़े घोड़ों की अपेक्षा छोटे घोड़े अधिक पहुंचे। उनके भी ग्राहक कम थे।
इतनी है इसकी कीमत
काशीपुर क्षेत्र के ग्राम कचनाल गाजी, कुमाऊं विहार निवासी अमीर हुसैन मेले में बेचने के लिए दो घोड़े लाए थे। 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले छह वर्षीय घोड़े की कीमत 25 लाख रुपये थी।
घोड़े की ऊंचाई 60 इंच है। दूसरा घोड़ा पांच साल का है। लाल रंग का यह घोड़ा 40 किमी की रफ्तार से दौड़ता है। 63 इंच ऊंचे इस घोड़े की कीमत 20 लाख रुपये रखी गई थी।
अमीर हुसैन ने बताया कि शौकीन किसान, शादी ब्याह में बुग्गी चलाने वाले या पर्यटक स्थलों पर घुड़सवारी कराने वाले लोग ही महंगे घोड़े खरीदते हैं।