फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hooter And Multi Tone Horn Ban in Uttarakhand Transport Corporation buses

उत्तराखंड: परिवहन निगम की बसों में हूटर और मल्टी टोन हॉर्न पर बैन, हटाने के निर्देश

Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Hooter And Multi Tone Horn Ban in Uttarakhand Transport Corporation buses
प्रेशर हॉर्न - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में हूटर या मल्टी टोन हार्न पर प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त शैलेश बगौली ने निगम के प्रबंध निदेशक को नियमों की अनुपालना सुनिश्चत करने को कहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने एमडी को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने पूर्व में परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी उस पत्र का जिक्र किया है, जिसमें बसों में प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जाना प्रतिबंधित किया है। लेकिन उनके संज्ञान में आया कि निगम की बसों में प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

इससे लोगों को ध्वनि प्रदूषण जनित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने से जहां एक ओर ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, दूसरी ओर मार्ग पर संचालित अन्य यातायात के प्रभावित होने की भी प्रबल संभावना रहती है।

उन्होंने मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 119 में दी गई व्यवस्था के अनुरूप परिवहन निगम की बसों में प्रेशर हार्न का प्रयोग पूरी तरह से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम की बसों में रिफलेक्टर, बैक लाइट, वाइपर को कार्यशील अवस्था में करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed