फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Honored students who made it to the fencing team

Dehradun News: फेंसिंग टीम में जगह बनाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Honored students who made it to the fencing team
Iएसबीपीएस के 10 तलवारबाज राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन

I

Iछह दिन बाद उत्तराखंड में शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के 10 छात्रों ने उत्तराखंड टीम में जगह पक्की कर ली है। प्रदेश की टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों का मंगलवार को सम्मानित किया गया।I

Iबलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, पूरे प्रदेश को इन होनहारों से राष्ट्रीय खेलों में पदक की उम्मीदें हैं। यह सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल जैसे बड़े आयोजन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकादमी के कोच प्रदीप कोठारी ने बताया, राष्ट्रीय खेलों में तलवारबाजी के मुकाबले आठ फरवरी से 13 फरवरी तक हल्द्वानी में होंगे। बताया, एसबीपीएस फेंसिंग एकादमी के खिलाड़ी एपी वर्ग में भावना, करिश्मा, अनिका का चयन हुआ है। इसके अलावा फॉयल वर्ग में आदित्य थपलियाल, शौर्य गैरोला, अभिषेक थापा, जबकि सबरे वर्ग में अंश भट्ट, अभिषेक अग्रवाल, आकांशा राठौर का चयन हुआ है। कहा, यह सभी खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर में पदक जीत चुके हैं। फेंसिंग टीम को जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, स्कूल प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं दीं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed