{"_id":"65c54efa12b65681020144f4","slug":"honor-program-organized-on-thursday-under-beti-bachao-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-345881-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां मजबूत बनें, निडर होकर आगे बढ़ें : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां मजबूत बनें, निडर होकर आगे बढ़ें : ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iविस अध्यक्ष ने श्री गुरुराम इंटर कॉलेज की 25 छात्राओं को किया सम्मानितI
गुरुराम इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अथिति विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 25 छात्राओं और अभियान से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां मजबूत बनें और निडर होकर मेहनत के साथ आगे बढ़ें। मुख्य शिक्षाधिकारी और विद्यालय प्रबंधन ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुरु एक मां की तरह होता है। कहा कि गुरु हमें जीवन में सदैव सही राह दिखाते हैं। गुरु अपने छात्रों पर ममता रूपी छांव बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। बेटियां सशक्त बनेंगी तो देश भी मजबूत बनेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी के सहयोग की सराहना की। रविंद्र सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष को स्व. रचित कविता भेंट की। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, विद्यालय प्रबंधक चंद्र मोहन पयाल, प्रवक्ता जयंत कुमार सिंह, राजेश थपलियाल, आरसी नौटियाल, अनमोल सैनी, नीरज वर्मा, रजनीश, अनिल गुप्ता, शायरी गैरोला, शास्त्री विजय भट्ट, एसके वर्मा, आलोक बिजल्वाण, हेमा, विभा आदि उपस्थित रहे।