फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   home secretary on inspection

आधी रात गृह सचिव ने लगाई पुलिस की क्लास

Mon, 14 Jul 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Jul 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
home secretary on inspection

राजधानी में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही पुलिस का पेंच कसने के लिए रविवार देर रात प्रमुख सचिव गृह एमएच खान सड़क पर उतरे। उन्होंने तीन थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और पुलिस की रात्रि गश्त का जायजा लिया।

विज्ञापन


खान को रास्ते में कई जगहों पर पुलिस पिकेट खाली मिली, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। जो जवान गश्त करते मिले, उनके पास वायरलेस तक नहीं था।

इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से साफ कहा कि चोरी हो या अन्य घटनाएं उनकी रिपोर्ट लिखने में कोताही न बरती जाए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वह समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहेंगे।

विज्ञापन

10 मिनट पहले मिली जानकारी

home secretary on inspection

प्रमुख सचिव गृह एमएच खान देर रात करीब 11.30 बजे अचानक कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को उनके दौरे की जानकारी 10 मिनट पहले लग पाई थी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर और सीओ सिटी प्रमोद कुमार कोतवाली पहुंचे।

खान ने कोतवाली का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। यहां से वह चकराता रोड और बल्लूपुर चौक होते हुए करीब 12 बजे बसंत विहार थाने पहुंचे। इस दौरान रास्ते में उन्हें कई पुलिस पिकेट खाली मिले।

इस पर उन्होंने एसपी सिटी और सीओ सिटी से नाराजगी जताई। गश्त कर रहे जवानों के पास वायरलेस नहीं मिलने पर भी खान ने नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों से गश्ती दल को वायरलेस मुहैया कराने के आदेश दिए।

अपराध बढ़ने की बात स्वीकारी

home secretary on inspection

बसंत विहार थाने से निकलकर वह करीब एक बजे पटेल नगर थाने पहुंचे। इस दौरान खान ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपराध दर्ज करने में देरी नहीं होनी चाहिए। समीक्षा केवल इस बात की नहीं होनी चाहिए कि अपराध बढ़ गए हैं।

अमर उजाला से बातचीत में खान ने राजधानी में आपराधिक घटनाएं बढ़ने की बात स्वीकार की। कहा कि पुलिस ने भी वारदातों को चुनौती के रूप में लिया है।

कुछ दिनों में कार्रवाई के अच्छे नतीजे आएंगे। इस समय कांवड़ यात्रा के साथ रमजान का पवित्र माह भी चल रहा है। ऐसे में सतर्कता बढ़ाई जाने की जरूरत है। पुलिस सभी अपराधों को दर्ज कर रही है। प्रमुख सचिव गृह देर रात तक शहर भर में घूमकर कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed