फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Guards will again get uniform allowance

Dehradun News: होमगार्ड को फिर से मिलेगा वर्दी भत्ता, भोजन भत्ते में भी बढ़ोतरी

Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 09 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Home Guards will again get uniform allowance
होमगार्ड्स को फिर से वर्दी भत्ता दिया जाएगा। उनकी अंतर जनपदीय ड्यूटी में मिलने वाले भोजन भत्ते को भी 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण भत्ते को भी 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये किया जाएगा। ये सब घोषणाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन स्थापना दिवस के अवसर कीं।
विज्ञापन




इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और बाद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63वें होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भव्य रैतिक परेड देखना एक गौरवशाली पल है। परेड में राष्ट्रसेवा के प्रति जवानों के समर्पण, साहस और उत्कृष्टता शानदार झलक देखने को मिली। होमगार्ड जवान कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स जवानों के कल्याण और संगठन के उत्थान के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन


सरकार ने पहली बार होमगार्ड्स जवानों को 12 आकस्मिक अवकाश देने की व्यवस्था की है। साथ ही महिला होमगार्ड्स के लिए प्रसूति अवकाश देने का निर्णय भी लिया गया है। होमगार्ड्स पुलिस और एसडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। होमगार्ड्स जवान बरसात, ठंड, गर्मी जैसी हर परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करते हैं। होमगार्ड्स जवान, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ कुंभ और कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में हाई एल्टीट्यूट भत्ता देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की स्मारिका 2025 और विभागीय कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया। उन्होंने सेवारत और दिवंगत होमगार्ड्स के आश्रितों को चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, गृह सचिव शैलेश बगोली, डीजीपी दीपम सेठ, डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद व अन्य लोग मौजूद रहे।

----

दिवंगतों के आश्रितों को दो और सेवापृथक को एक लाख

मुख्यमंत्री ने ड्यूटी पर दिवंगत होमगार्ड देवेंद्र सिंह की आश्रित पत्नी पूजा सिंह और धीरज कुमार की आश्रित पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा सेवा से अलग हो चुके होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमांडर चतर सिंह और रोशन लाल को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

-----

इन्हें मिला सम्मान

डीजी फायर सर्विस, सिविल डिफेंस एंड होमगार्ड्स ब्रांज डिस्क एवं प्रशस्तिपत्र- 2024 : वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेखा पांडेय, वरिष्ठ सहायक रेनू भट्ट वैतनिक इंस्पेक्टर चेतन मैठाणी, अवैतनिक प्लाटून कमांडर मुरारी लाल प्रकाश नाथ, जितेंद्र कुमार और अवैतनिक प्लाटून सार्जेंट पूनम सिद्धार्थ।


-----------

कमांडेंट जनरल होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस डिस्क व प्रमाणपत्र-2025 : सहायक डिप्टी कमांडेंट जनरल प्रतिमा, वैतनिक प्लाटून कमांडर बबीता रावत, अवैतनिक प्लाटून कमांडर बिज्जू लाल, सीक्यूएम मोहम्मद युनुस अली, अवैतनिक प्लाटून सार्जेंट सुनीता देवी, होमगार्ड सुरेश सिंह, राजपाल सिंह, दीपक कुमार, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय मल्ल, पोस्ट वार्डन राजेश भट्नागर, आनंद सिंह और सेक्टर वार्डन नंदनी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed