फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   home guard salary increase.

होमगार्डों पर मेहरबान हुए सीएम रावत

Sun, 07 Dec 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
home guard salary increase.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने होमगार्ड के ड्यूटी भत्ते में 100 रु. और धुलाई भत्ते में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।

विज्ञापन


पीआरडी जवानों को भी मिलेगा लाभ
इसका लाभ पीआरडी जवानों को भी मिलेगा। नगर निगम सभागार में आयोजित नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा संगठन की इन मांगों को तत्काल स्वीकार कर लिया।

सीएम ने कहा कि वे चाहते हैं कि होमगार्ड पुलिस और इंटेलीजेंस के सहायक के रूप में काम करें। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के रक्तदान व अन्य सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान संगठन के चीफ वार्डन चंद्रगुप्त विक्रम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संचालक योगेश अग्रवाल ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमुख सचिव गृह एमएच खान, जिलाधिकारी चंद्रेश यादव, मेयर विनोद चमोली, एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा, संगठन के सतीश अग्रवाल, राजेश शर्मा, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापित होंगी तीन नई यूनिट
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार, चिन्यालीसौड़, डीडीहाट में होमगार्ड की एक-एक यूनिट स्थापित करने के लिए प्रमुख सचिव गृह को प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदानी क्षेत्र में अपराध को रोकना बड़ी चुनौती है। हरिद्वार में स्थापित होने वाली यूनिट का प्रमुख काम क्राइम कंट्रोल ही होगा। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उलझकर रह गए सीएम
सीएम हरीश रावत भी नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के अंतर में उलझ गए। शुरुआती दौर में सीएम होमगार्ड के दायित्वों की सराहना करते रहे। संचालन कर रहे योगेश अग्रवाल ने नागरिक सुरक्षा संगठन की बात कही तो सीएम समझ नहीं पाए।

वह समझने की कोशिश करते रहे कि नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के बीच संबंध क्या है। उन्हें बताया गया कि नागरिक सुरक्षा संगठन अवैतनिक है, जबकि होमगार्ड ड्यूटी के बदले निर्धारित वेतन लेते हैं। सीएम हरीश रावत को कहना पड़ा कि वह अधूरी जानकारी के साथ यहां आए हैं, इसलिए वह अंतर समझ नहीं पाए।


बढ़ोत्तरी में लगेगा समय
भले ही सीएम ने घोषणा कर दी है, लेकिन ड्यूटी और धुलाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि के लिए होमगार्ड और पीआरडी जवानों को अभी इंतजार करना पडे़गा।

सीएम की घोषणा के आधार पर पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव तैयार होकर गृह विभाग को जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ड्यूटी भत्ता 250 से बढ़कर 350 रुपए हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed