फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Home Exams: before the order of the Directorate, CEO announced Exam date, printed question papers, know now the examinations will be held

Home Exams: निदेशालय के आदेश से पहले ही सीईओ ने घोषित कर दी तिथि, छपवा दिए प्रश्नपत्र, जानिए अब कब होंगी परीक्षाएं

Fri, 25 Feb 2022 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं से पहले माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह, सात, आठ और नौ के अलावा कक्षा 11 के विद्यार्थियों की वार्षिक गृह परीक्षाएं कराई जानी है।

विज्ञापन
Home Exams: before the order of the Directorate, CEO announced  Exam date, printed  question papers, know now the examinations will be held
Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

 शिक्षा निदेशालय के आदेश आने से पहले ही मुख्य शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक स्कूलों में वार्षिक गृह परीक्षाएं सात मार्च से कराए जाने की तिथि घोषित कर दी, जबकि शिक्षा निदेशालय ने वार्षिक गृह परीक्षाएं 14 मार्च से कराने के आदेश दिए हैं। वहीं, जिला शिक्षा विभाग ने निदेशालय के बिना निर्देशन प्राप्त किए जिला स्तर पर ही प्रश्नपत्र छपवा दिए।

इस कारण अब इन प्रश्नपत्रों को खपाने के लिए जिला शिक्षा विभाग सात मार्च से ही गृह परीक्षाएं कराने के अलग- अलग तर्क देकर सफाई देने में लगा है। इधर, परीक्षाएं होने की तिथि कौन सी निर्धारित होगी, इसको लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


तिथि बदलकर सात मार्च से निर्धारित कर दी
बोर्ड परीक्षाओं से पहले माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह, सात, आठ और नौ के अलावा कक्षा 11 के विद्यार्थियों की वार्षिक गृह परीक्षाएं कराई जानी है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों ने पहले 26 फरवरी से गृह परीक्षाएं कराने की बात कही, इसके बाद फिर इस तिथि को बदलकर सात मार्च से निर्धारित कर बाकायदा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....25 वां स्थापना दिवस:  केदारनाथ आपदा की कवरेज की अग्निपरीक्षा में कुंदन बनकर निकला अमर उजाला

जिला शिक्षा अधिकारियों ने आनन फानन में जिला स्तर पर गृह परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी बिना निदेशालय की सहमति के तैयार करवा दिए। अब शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी की ओर से आदेश दिए हैं कि प्रदेश में सभी माध्यमिक स्कूलों में 14 मार्च से एक साथ गृह परीक्षाएं शुरू होंगी जो कि 26 मार्च तक चलेंगी।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी हुए परेशान
गृह परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की सीडी बनाकर एससीआरटी से ही सभी जिलों में भेजी जाएगी तथा प्रश्नपत्र प्रिंट कराकर उनसे ही परीक्षाएं होंगी। निदेशालय के इस आदेश को लेकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी परेशान हो गए हैं तथा सफाई देने में लग गए हैं। 


इधर, बृहस्पतिवार को माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप में गृह परीक्षाओं को लेकर नया परीक्षा कार्यक्रम फिर से भेज दिया गया है जिसमें गृह परीक्षाएं नौ मार्च से कराने का उल्लेख किया गया है। अब शिक्षक और विद्यार्थी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर परीक्षाएं किस तिथि से होंगी। 


जिले में माध्यमिक स्कूलों में गृह परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात मार्च से ही होंगी। 14 मार्च से अन्य जिलों में परीक्षाएं होंगी। निदेशालय का आदेश आने से पहले ही हम जिला स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही  प्रश्नपत्र छपवा चुके हैं। - केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed