{"_id":"63ad35b314e94b656b5b9507","slug":"holidays-calendar-2023-for-schools-of-uttarakhand-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holidays Calendar 2023: उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश
Thu, 29 Dec 2022 12:11 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:11 PM IST
सार
अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल जाती छात्राएं
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास बग्वाल को लेकर नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रही।
विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य
विज्ञापन
वहीं अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर से रहेगी सर्दियों की छुट्टी
शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।