{"_id":"b88addf2af86e71e3aa9e05f2410a5a1","slug":"holi-celebration-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चमक उठी चंद्रकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चमक उठी चंद्रकला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Mar 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की दस्तक है और बाजार में गुझिया की महक। आप भी गुझिया का टेस्ट जरूर लें, लेकिन अगर घर जैसी गुझिया आपको भाती है तो उसके लिए ज्यादा रेट चुकाने होंगे।
विज्ञापन
देसी घी की गुझिया की कीमत से लगभग 40 रुपए प्रति किलो अधिक। इसकी खासियत यही है कि इसमें मीठा अंदर से भरा जाता है।
गुझिया समोसा के साथ ही चंद्रकला भी होली के नाम पर सर्वाधिक पसंद की जा रही है। उसकी बाजार में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है।
होली पर भिगाएंगे भीम और एंग्री बर्ड
होली नजदीक है। रंगों और पानी की फुहारों के इस त्योहार का लुत्फ बच्चों से ज्यादा और कौन ले सकता है।
यही वजह है कि बाजार में बच्चों के पसंदीदा कैरेक्टर पिचकारियों के रूप में नजर आ रहे हैं। छोटा भीम, एंग्री बर्ड, जूजू जैसे कई कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां बच्चों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा चंद्रकांता, टीपू सुल्तान और बड़े बच्चों के लिए वाटर टैंक वाली पिचकारियां भी बाजार में हैं।
रंगों की कीमत
वेलवेट कलर - 30 रुपए का सौ ग्राम
अरारोट कलर - 10 रुपए का सौ ग्राम
सेल खड़ी कलर (सामान्य) - 4 रुपए का सौ ग्राम
06:22 पर होलिका दहन का मुहूर्त
होलिका दहन के लिए ज्योतिषियों ने रविवार 16 मार्च की शाम 06 बजकर 22 मिनट के बाद का मुहूर्त दिया है।
आचार्य भरतराम तिवारी ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 09:45 तक भद्रा रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और कन्या राशि में चंद्रमा के स्थित होने पर रात्रि प्रदोष काल 06:22 से 07:52 तक रहेगा।
विज्ञापन
इस अवधि में होलिका दहन करना शुभ होगा। तिवारी ने बताया कि हनुमान तथा भैरवजी की पूजा कर खिलौने-तलवार, कच्चा नारियल, गुलाल-फूल आदि अर्पण कर परिवार के साथ होलिका की तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि जो लोग शाम को होलिका दहन नहीं कर सकते, वे 16 मार्च को दोपहर 01:08 से 03:16 तक होलिका दहन कर सकते हैं, यह समय भी शुभ है।
सौ अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
परिवहन निगम ने होली के चलते 100 अतिरिक्त बसों को लगाया है। यह बसें दून से दिल्ली तथा हल्द्वानी रूट पर चलेंगी। वोल्वो, एसी और नान ऐसी डीलक्स बसों की सीटें ऑनलाइन ही फुल हो गई है।
होली के अवकाश में दून में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही कामकाजी लोग घरों की ओर रुख करने लगे हैं। सबसे ज्यादा सवारियों का भार दून-दिल्ली और दून- हल्द्वानी रूट पर पड़ता है।
अभी तक दोनों ही रूटों में 160 साधारण बसों का संचालन हो रहा है। गुरुवार से उत्तराखंड परिवहन निगम ने 100 बसों को बड़ा दिया।
हालांकि शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली अधिकांश बसों में सवारियों का टोटा रहा। लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि वापसी पर बसों को पर्याप्त सवारियां मिलेगी।