फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   holi 2021: Fear of Corona remain, public will celebrate Holi festival carefully in Dehradun

होली 2021ः कोरोना का डर बरकरार, देहरादून में सावधानी से मनाएंगे होली का त्योहार

Sun, 28 Mar 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Mar 2021 11:14 AM IST
सार

  • देहरादून शहर में इस बार छोटे स्तर पर आयोजित होंगे होली के कार्यक्रम

विज्ञापन
holi 2021: Fear of Corona remain, public will celebrate Holi festival carefully in Dehradun
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को होली का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोग सावधानी से होली का पर्व मनाना चाहते हैं। इसके लिए दूनवासियों ने अभी से तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


साथ ही होली पर होने वाले कार्यक्रमों को भी छोटे स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे सरकार की ओर से होली के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों का पालन हो सके। साथ ही लोगों से अपील करते हुए दूनवासियों ने कहा कि संकट के इस समय से निपटने के लिए हमें सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


कोरोनाकाल में होली का पर्व मनाने के लिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है, जिससे सभी सुरक्षित रह सकें। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए कॉलोनी में छोटे स्तर पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर गुप्ता, ओल्ड सर्वे रोड

कोरोना से बचने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम के साथ होली मनाई जाएगी। सरकार की गाइडलाइन का पालन हो इसके लिए इसके लिए छोटे स्तर पर कॉलोनी में ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हमें सरकार और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
- राम कुमार चक्रवर्ती, कैनाल रोड

दिन प्रति दिन कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ रही है। कोरोना के मुश्किल समय में परिवार के साथ ही होली खेल अपनी और अपनों की सुरक्षा की जा सकती है। कॉलोनी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आसपास के ही लोग शामिल होंगे।
- आयुषी जखमोला, सुभाषनगर

होली पर कॉलोनी में हर साल बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता था, जिसमें दूसरी कॉलोनी के लोग भी शामिल होते थे, लेकिन इस बार कोरोनाकाल में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कर ही होली का पर्व मनाया जाएगा।

- पल्लवी गुप्ता, पंडितवाड़ी

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। बदलते मौसम और कोरोनाकाल में अपनों के साथ सूखे रंगों से ही होली खेलेंगे। इससे पानी की बचत होने के साथ ही बीमारी से भी बचा जा सकेगा। छोटे स्तर पर ही कॉलोनी में कार्यक्रम किया जाएगा।
- स्मिता सिंह, रेसकोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed