फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holi 2021: Doctors Advice For Precautions from Holi Colors Effect on Eyes

होली 2021: होली पर खतरनाक रंग आपकी आंखों को न पहुंचा दे नुकसान, विशेषज्ञों की सलाह से ऐसे रखें ध्यान

Mon, 29 Mar 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Mar 2021 01:30 AM IST
सार

  • नेत्ररोग, त्वचा रोग विशेषज्ञों ने दी होली के दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह

विज्ञापन
Holi 2021: Doctors Advice For Precautions from Holi Colors Effect on Eyes
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रंगों का पर्व होली मनाएं, लेकिन जरा संभलकर! कहीं ऐसा न हो कि खतरनाक रंग आपकी आंखों के साथ ही त्वचा को नुकसान न पहुंचा दें। त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो खतरनाक रंगों का इस्तेमाल त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। 

विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर व दून अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद सादिक उमर का कहना है कि होली के दौरान केमिकल युक्त खतरनाक रंगों के साथ होली खेलना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


त्वचा संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में प्रयास करें कि केमिकल युक्त रंगों की बजाय प्राकृतिक रूप से तैयार अबीर-गुलाल से होली खेलें। कहा कि यदि त्वचा पर खतरनाक केमिकल युक्त रंग लग जाए तो तत्काल पानी से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगों को कपड़े धोने वाले साबुन से न साफ करें। होली खेलने से पहले शरीर व चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग को आसानी से धोया जा सकता है। यदि रंगों को धोने के बावजूद त्वचा में जलन महसूस हो तो तत्काल त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। 

आंखों को खतरनाक रंगों से बचाएं 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा का कहना है कि होली खेलने के दौरान आंखों को बचाना सबसे जरूरी होता है। आंखों में रंग चले जाने से बड़ी समस्या हो सकती है। यदि केमिकल युक्त रंग आंखों में चला जाए तो आंखोें की रोशनी जाने का खतरा रहता है।

यदि कोई चेहरे पर रंग लगा रहा है तो आंखोें को बंद कर लें, ताकि रंग आंखों में न जा पाए। इसके बावजूद यदि रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को ठंडे पानी से धोएं। यदि जलन हो रही हो तो किसी अच्छी कंपनी का लुब्रीकेंट डालें। इसके बावजूद यदि राहत न मिले तो तत्काल नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाएं। स्वयं कोई भी दवा आंखों में न डाले। इससे समस्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed