फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hockey magician Major Dhyanchand named Sports Day

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रैली निकाल बताया खेलों का महत्व

Fri, 30 Aug 2019 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hockey magician Major Dhyanchand named Sports Day
खेल दिवस पर चकराता में रैली निकालते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया गया। स्कूलों में छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। कई जगहों पर खिलाड़ियों ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शपथ ली। चकराता में क्षेत्रीय युवा समिति और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में कैंट इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य सुधा बड़थ्वाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में जितना महत्व पढ़ाई का है उतना ही महत्व खेलों का भी है। बच्चों को स्मार्टफोन पर वर्चुअल खेलों से दूरी बना कर शारीरिक खेल खेलने चाहिए। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली तहसील मार्ग, शहीद चौक, केसरी मार्केट, नया बाजार, सदर बाजार होते हुए कूल पहुंच कर संपन्न हुई। केएल सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने भी रैली निकाल लोगों को खेलों का महत्व बताया। राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के छात्रों ने भी सुबह के समय प्रभात फेरी निकाल लोगों को शारीरिक व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूक किया। रैली को प्रधानाचार्य दिवाकर थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी के कैप्टन अरुण सिंह, इको क्लब प्रभारी पीके शर्मा, अलका वर्मा, राजेश्वरी कैंतूरा, हरीश पोखरियाल, अरविंद कुमार तिवारी, पदम दत्त बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में भोजावाला तप्पड़ खेल मैदान में चल रहे भर्ती पूर्व सैन्य प्रशिक्षण के छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रशिक्षक सेवानिवृत्त हवलदार मोहर सिंह चौहान, प्रशिक्षक सुरेश नौटियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान, अनिल सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैपियंस स्कूल के छात्रों ने स्कूल में कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। इस अवसर पर प्रबंधक रविकांत, रशिता सपरा, रश्मि गोयल, आलोक बिरमानी, बिंदेश्वरी, अनीता, भावना गर्ग, अश्विनी साहू, मोहित चौधरी, संस्कार तिवारी आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती से जुड़े सदस्यों ने भी कार्यक्रम आयोजित कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष रणवीर तोमर, नरेंद्र नेगी, सोनल, प्रवीन चौहान, नरेंद्र चौहान, दिनेश नेगी, भरत तोमर, जेडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने ली फिट इंडिया की शपथ
विकासनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वस्थ भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। जीआईसी कालसी में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अधिकारी चमन सिंह चौहान और खंड शिक्षाधिकारी अतर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में जीआईसी कालसी की टीम विजयी रही। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिमीवाला में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान सहकारी समिति विकासनगर के पूर्व अध्यक्ष उमेद सिंह चौहान, खंड शिक्षाधिकारी बीपी सिंह ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग की गोला फेंक में मोहम्म आसिफ प्रथम रहे। बालिका वर्ग में पश्चिमीवाला की लक्ष्मी ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक वर्ग में विशाल वर्मा, सिमरन प्रथम रहे। स्व. स्वतंत्रता सैनानी राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नागथात में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कल्याण विभाग एवं क्षेत्रीय युवा समिति के तत्वावधान में शंकरपुर स्थित मिनी खेल मैदान में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सहदेव पुंडीर और खंड विकास अधिकारी शकुंतला शाह ने किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सहसपुर स्टॉर क्लब ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छरबा को मात दी। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, सुखदेव फरस्वाण, चंद्रशेखर जोशी, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed