{"_id":"5df9d5598ebc3e87e0219ec1","slug":"hnb-medical-university-last-chance-on-vacant-nursing-and-paramedical-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः खाली पड़ी नर्सिंग और पैरामेडिकल सीटों पर आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः खाली पड़ी नर्सिंग और पैरामेडिकल सीटों पर आखिरी मौका
Wed, 18 Dec 2019 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:18 PM IST
सार
- एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने शुरू किया मॉपअप राउंड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में खाली पड़ी नर्सिंग और पैरामेडिकल की सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने मंगलवार से मॉपअप राउंड शुरू कर दिया है। बुधवार रात दस बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. हेमचंद्र ने बताया कि नर्सिंग-पैरामेडिकल दाखिलों का यह आखिरी मौका है। इसके बाद अवसर नहीं मिलेगा। जो छात्र अभी तक दाखिले से वंचित हैं, वह प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मॉपअप राउंड दून मेडिकल कॉलेज, देहराखास में होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। खाली सीटें, काउंसिलिंग की पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
खाली सीटें
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग : 4
एमएससी नर्सिंग : 4
एएनएम : 14
जीएनएम : 13
बीएससी नर्सिंग : 15
पैरामेडिकल : 23
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : 18 दिसंबर रात 10 बजे तक
स्पॉट रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की तिथि : 20 दिसंबर सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक
मेरिट सूची जारी होने की तिथि : 20 दिसंबर, दोपहर एक बजे
सीट अलॉटमेंट : 20 दिसंबर दोपहर 1:30 बजे
यह है वेबसाइट : www.hnbumu.ac.in