फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hnb medical university convocation: due to corona online convocation held, students got degrees

एचएनबी मेडिकल विवि दीक्षांत समारोह: सीएम त्रिवेंद्र पहुंचे, 922 छात्रों को दी गईं डिग्रियां

Thu, 08 Oct 2020 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
hnb medical university convocation: due to corona online convocation held, students got degrees
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala

हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद यह प्रदेश का पहला ऑनलाइन दीक्षांत समारोह है। इसमें केवल टॉपर छात्रों को बुलाया गया।

विज्ञापन


बाकी छात्र यूट्यूब चैनल के माध्यम से समारोह को लाइव जुड़े। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दून मेडिकल कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन का हिस्सा बने, जबकि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य इस समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में एमडी-एमएस के 82, एमबीबीएस के 176, एमएससी नर्सिंग के 63, बीएससी नर्सिंग के 319, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 97, एनपीसीसी के पांच और पैरामेडिकल के 180 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में एम्स दिल्ली के एमएस और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के वाइस प्रेसीडेंट डॉ. डीके शर्मा, एचएनबी मेडिकल विवि के पूर्व कुलपति डॉ. सौदान सिंह, एम्स जोधपुर के संस्थापक निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा और पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed