फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hnb garhwal university back Order for fees increase after Students protest

छात्रों का आंदोलन लाया रंग, गढ़वाल विवि ने वापस लिया फीस बढ़ोतरी का फैसला 

Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
सार

  • 1200 रुपये बढ़ा दी गई थी फीस, वसूला हुआ शुल्क भी लौटाएगा
  • देहरादून सहित गढ़वाल मंडल में छात्रों ने किया था आंदोलन

विज्ञापन
Hnb garhwal university back Order for fees increase after Students protest
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय

विस्तार

उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्र विरोध के चलते शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। विवि ने यह भी तय किया है कि जिन छात्रों ने बढ़ी हुई फीस जमा की है, वह पूरी लौटाई जाएगी।

विज्ञापन


इस साल गढ़वाल विवि ने एफिलिएशन और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1200 रुपये फीस लागू कर दी थी। छात्रों ने शुल्क जमा तो कराया लेकिन इसका भारी विरोध शुरू हो गया। देहरादून में डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर में एनएसयूआई, एबीवीपी, सक्षम ग्रुप, एसएफआई ने इस पर भारी विरोध किया।
विज्ञापन


डीएवी में तो छात्रों ने नौ घंटे तक प्रिंसिपल को बंधक बनाए रखा। मंगलवार को गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एके झा ने शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जितने भी अशासकीय कॉलेज हैं, वहां किसी भी सरकारी कोर्स में यह फीस लागू नहीं होगी। हालांकि अशासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले सेल्फ फाइनेंस के छात्रों को शुल्क देना होगा। गढ़वाल विवि की ओर से कॉलेजवार बढ़ा हुआ श्ुाल्क दस दिसंबर तक लौटा दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज को ऐसे छात्रों की लिस्ट विवि को भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed