फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HMT watch company at rani bagh.

बंद होने से पहले HMT ने दोगुने किए घड़ियों के दाम

Mon, 06 Oct 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 06 Oct 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
HMT watch company at rani bagh.

एचएमटी घड़ियों के बंद होने की सुगबुगाहट के साथ ही इसकी सेल भी बढ़ गई है। घड़ियों की बिक्री अचानक बढ़ने से कंपनी ने दामों में दोगुने तक की वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन


बंद होने की खबर से बढ़ी सेल

80 के दशक में एचएमटी वाच ग्रुप की अन्य इकाईयों में मेकेनिकल घड़ियां बननी बंद हो गई थी। एचएमटी रानीबाग में मेकेनिकल घड़ियों का निर्माण होता रहा। वर्ष 90 से 93 के बीच 18 लाख घड़ियां प्रतिवर्ष ग्रुप में बनी। मेकेनिकल घड़ियों समेत डिफेंस के कई आर्डर भी इकाई को मिले।
विज्ञापन


हाल ही जापान ने 11 सौ मेकेनिकल घड़ियों के आर्डर रानीबाग इकाई को दिए थे। पिछले माह वाच ग्रुप के बंद होने की खबर फैलते ही घड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। सूत्रों के अनुसार रानीबाइ इकाई स्थित शोरूम में दिनभर में दो-तीन ही उपभोक्ता आते थे। बंद होने की खबर आने के बाद सेल में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ से डेढ़ सौ घड़ियां प्रतिदिन बिक रही हैं। एचएमटी ने बिक्री बढ़ने के साथ ही एक अक्तूबर से पायलट, सोना, कोहिनूर और जनता घड़ियों के दाम दोगुने कर दिए हैं। इन घड़ियों की कीमत 1000 से 1100 रुपए के बीच थी।

अब इनकी कीमत 2000 से 2200 सौ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा अन्य घड़ियों के दामों में भी 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed