फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hmt can merge in defence ministry.

उत्तराखंडः HMT को ‘पुनर्जन्म’ देने की तैयारी

Sun, 05 Jul 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 05 Jul 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
hmt can merge in defence ministry.

वेतन और भविष्य के लिए जूझ रहे उत्तराखंड के रानीबाग स्थित शाखा के एचएमटी कर्मियों के लिए राहत की खबर है।

विज्ञापन


एक माह पूर्व आई रक्षा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में आधुनिक मशीन होने के कारण रक्षा उपकरण बनने की संभावना जताई गई है।

एचएमटी रानीबाग इकाई में पिछले डेढ़ वर्ष से उत्पादन बंद है। बिल का भुगतान न हो पाने के कारण फैक्ट्री की बिजली भी कटी हुई है। फैक्ट्री और कर्मियों को लेकर भी सियासत हो रही है।
विज्ञापन


तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तमाम आश्वासनों के बाद भी बिजली जुड़वाने को कोई प्रयास नहीं किया।

रक्षा मंत्री को मिली HMT की सकारात्मक रिपोर्ट

hmt can merge in defence ministry.

दो माह के लिए पेडिंग ऑर्डर निपटने के लिए बिजली जुड़वाने पर उन्होंने सहमति तो जताई पर अपने राजनीतिक दांव से कर्मियों को चित कर दिया।

प्रबंधन ने अंडर टेकिंग लिखाकर देने की बात कहकर गेंद कर्मियों के पाले में डाल दी। एक माह पूर्व एचएमटी में डिफेंस में मर्ज करने की संभावनाओं को लेकर रक्षा विशेषज्ञों की एक टीम रानीबाग इकाई आई थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इकाई ने सकारात्मक रिपोर्ट रक्षा मंत्री को दी है। रानीबाग इकाई में पूर्व में भी रक्षा संबंधी उपकरण बन चुके हैं।

रिपोर्ट में आधुनिक मशीनों के कारण रक्षा उपकरण बनने की संभावना जताई गई है। फैक्ट्री के लिए निर्णय अब केंद्र सरकार को करना है। डिफेंस में मर्ज होने पर 523 कर्मियों का भविष्य भी सुरक्षित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed