यहां शहीदों की याद में बनेगा हाईटेक ‘शौर्य स्थल’, PM मोदी की यह विश भी होगी पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जांबाज शहीदों की याद में बन रहा शौर्य स्थल ‘डिजिटल इंडिया’ की पहचान भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा पर यह पहल की जा रही है। देश के अन्य शहीद स्थलों की तुलना में इसका डिजाइन और कई खासियत, इसे अलग बनाएंगी।
चीड़बाग में प्रदेशभर के शहीदों की याद में शौर्य स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह स्थल प्रदेशभर के शहीदों की यादों को संजोकर बनाया जा रहा है। इसका डिजाइन देश के अन्य शौर्य स्थलों की तुलना में बिल्कुल अलग होगा।
शौर्य स्थल पर डिजिटल इंडिया की झलक देखने को मिलेगी। एक कंपनी के साथ इसके लिए करार किया गया है। इसके तहत एक मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। शौर्य स्थल आने वाला व्यक्ति अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करेगा।
इसके बाद शहीद स्थल पर दर्ज किसी भी शहीद के नाम के सामने ऐप के माध्यम से मोबाइल का कैमरा करेगा तो उस शहीद की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें शहीद के जन्म से लेकर शहादत तक का पूरा सफर होगा।
कई नए कार्यों की वजह से निर्माण में थोड़ा विलंब
यह शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा पर डिजिटल इंडिया पहल के तहत की जा रही है। दावा है कि अभी तक किसी अन्य शहीद स्थल पर इतने बड़े पैमाने पर शहीदों की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में नजर नहीं आती है। शौर्य स्थल की बनावट भी बिल्कुल जुदा होगी। यहां परमवीर चक्र विजेताओं की याद में शौर्य की दीवार भी बनाई जाएगी।
कई नए कार्यों की वजह से निर्माण में थोड़ा विलंब
शौर्य स्थल का संभावित निर्माण पहले मार्च तक पूरा होना था, लेकिन कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन का कहना है कि डिजिटल इंडिया सहित कई नए फीचर्स जुड़ने की वजह से निर्माण कार्य थोड़ा पीछे हटा है। चूंकि डीपीआर में यह निर्माण शामिल नहीं थे, इसलिए अब डिजिटल इंडिया और दूसरी चीजों के लिए अलग से डीपीआर बनाई जा रही है। हालांकि उनका कहना है कि शौर्य स्थल का निर्माण जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
शौर्य स्थल इस प्रदेश की पहचान है। हमारा मकसद है कि इस शौर्य स्थल को जल्दबाजी के बजाए बेहतर गुणवत्ता और मजबूती के साथ बनाया जाए। इसमें निर्माण कार्य सतत चल रहा है, कोई विलंब नहीं है। जल्द ही शौर्य स्थल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
-तरुण विजय, पूर्व सांसद