फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hit by a municipal vehicle, the child was admitted to the NICU.

Dehradun News: नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर, मासूम एनआईसीयू में भर्ती

Mon, 16 Mar 2026 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hit by a municipal vehicle, the child was admitted to the NICU.
डालनवाला थाना क्षेत्र में नगर निगम की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में तीन वर्षीय मासूम को गंभीर चोटें आई हैं जिसे दून अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के रहने वाले बबलू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को वह मोटरसाइकिल से परिवार के साथ देना तोक से लक्ष्मी रोड की ओर जा रहे थे। लक्ष्मी रोड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम के पास नगर निगम की गाड़ी के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह, उनकी पत्नी और तीन साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। हादसे में उनके बेटे तकशू को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे दून अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बबलू कुमार के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उनकी पत्नी पारुल को भी चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि दुर्घटना के बाद नगर निगम का चालक मौके पर रुके बिना ही वाहन लेकर फरार हो गया। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




Iविधौली में सड़क दुर्घटना में एक घायल
I

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विधौली में सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अतर सिंह कैंतुरा ने पुलिस चौकी विधौली में दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र अभिनव कैंतुरा बाइक से कंडोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे माल वाहक वाहन ने सोना बॉयज हॉस्टल के पास बाइक को टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अभिनव के दाहिने पैर में गंभीर चोट आ गई। थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


Iमालदेवता में बाइक की टक्कर से किशोर गंभीर
I



रायपुर थाना क्षेत्र के मालदेवता इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टोनी निवासी सहारनपुर ने चौकी मालदेवता में दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अर्जुन अपने दो दोस्तों मुस्तफा और प्रशांत के साथ मालदेवता पुल से दूध लेने के लिए पैदल दुकान जा रहा था। बताया कि फोर बैनियन होटल के पास एक नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल ने अर्जुन को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी गिरिश नेगी ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed