{"_id":"60db72168ebc3eb44277ccc7","slug":"hindutva-organizations-furious-over-tender-for-serving-meat-in-school-dehradun-news-drn3830526170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मीट परोसे जाने के टेंडर पर भड़के हिंदूवादी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मीट परोसे जाने के टेंडर पर भड़के हिंदूवादी संगठन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल की कैंटीन में छात्रों को मीट परोसे जाने को लेकर जारी किए गए टेंडर के खिलाफ बजरंगदल समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर आननफानन डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। प्रकरण में बजरंगदल पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
बजरंगदल पदाधिकारियों का कहना है कि स्कूल में विभिन्न सम्प्रदायों के छात्र पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने कैंटीन में छात्रों को हलाल मीट परोसने को लेकर टेंडर जारी किया है, जो छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। स्कूल प्रबंधन के इस कदम से धार्मिक मान्यताओं पर खतरा है। इसलिए स्कूल प्रबंधन को तत्काल टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करनी चाहिए। पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्कूल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल प्रबंधन टेंडर तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं करता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच कराए जाने व नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर डालनवाला कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि बजरंगदल पदाधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं प्रकरण को लेकर स्कूल प्रबंधन से जानकारी चाही गई तो संपर्क नहीं हो पाया। जैसे ही संपर्क होगा उनका पक्ष भी प्रकाशित किया। प्रदर्शन में विकास वर्मा विभाग संयोजक, अमर चौधरी, कुनाल शर्मा, संयम, अखिल अग्रवाल, नरेंद्र चौहान, राकेश, हिमांशु नेगी, आलोक, हरीश कोहली, राजपाल नेगी, श्याम शर्मा, प्रिंस त्यागी, चंद्रभूषण तिवारी, विशाल चौधरी, नरेंद्र चौहान, अमन स्वेडिया, संजय गुप्ता, अजय भारती, वैभव साहनी, ध्रुव साहनी, देव विरमानी, शिवशंकर, कृष्णा कुमार, सागर तिवाड़ी, हर्ष घाघट, रोहित यादव, शेखर, प्रखर, रंजीत चौहान, अभिषेक केवट, राशिराम वर्मा। होशियार सिंह समेत कई शामिल रहे।