{"_id":"5230fbb0e32cbf2ef040f1a2d6403b95","slug":"hindi-teacher-teach-english-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में हिंदी के शिक्षक पढ़ा रहे अंग्रेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में हिंदी के शिक्षक पढ़ा रहे अंग्रेजी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Nov 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून डीएम के निरीक्षण में एक बार फिर सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
निरीक्षण में सामने आया कि ग्राम सभा भोगपुर के एक सरकारी स्कूल में हिंदी के शिक्षक ही अंग्रेजी भी पढ़ा रहे हैं। जहां उर्दू के छात्र हैं, वहां उर्दू के शिक्षक नहीं। जहां उर्दू के शिक्षक हैं वहां उर्दू के छात्र नहीं।
स्थिति ये है कि आठवीं कक्षा के छात्रों को कक्षा छह के स्तर का भी ज्ञान नहीं है। जानकारों का कहना है कि ज्यादातर सरकारी स्कूलों का यही हाल है। जिलाधिकारी रविनाथ रमन के स्कूल के निरीक्षण में यें बातें सामर्ने आइं।
विज्ञापन
‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए रविवार की रात ग्राम सभा भोगपुर में बिताने के बाद जिलाधिकारी ने सोमवार सुबह स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने भोगपुर के सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं से गणित और अंग्रेजी के सामान्य सवाल पूछे।
विज्ञापन
कुछ सवाल ऐसे थे, जो कक्षा छह के दौरान छात्रों को सिखाए जाते हैं। किसी भी छात्र-छात्रा द्वारा उत्तर न दिए जाने से डीएम ने शिक्षा की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी जताई। यह भी पता चला कि भोगपुर सरकारी स्कूल में जहां उर्दू के सात बच्चे हैं, वहां से उर्दू शिक्षक को भानियावाला ट्रांसफर कर दिया गया।
भानियावाला स्कूल में उर्दू का कोई छात्र नहीं है। जिलाधिकारी ने इसे ट्रांसफर-पोस्टिंग में मिस मैनेजमेंट बताया। कहा कि महानिदेशालय को पत्र लिख पोस्टिंग में इसका ख्याल रखने को कहा जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा 9गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सायना खातून, तहसीलदार केडी जोशी, जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती, ग्राम विकास अधिकारी राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।