फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hindi Diwas 2023 Hindi language is full of many foreign words Pickles scissors spoon are not our own

हिंदी दिवस: कई विदेशी शब्दों की हिंदी भाषा में भरमार, अचार, कैंची सहित जानें वह विदेशी शब्द जो हमने अपनाए

Thu, 14 Sep 2023 01:28 PM IST
रेनू सकलानी वान्या दीक्षित, माई सिटी रिपोर्ट, देहरादून
वान्या दीक्षित, माई सिटी रिपोर्ट, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

रोजाना बोलचाल की भाषा में हम कुछ ऐसे शब्द बोलते हैं जो हिंदी के नहीं यह दूसरी जगह से आए हैं। इनमें से कुछ पुर्तगाली शब्द, कुछ अरबी, कुछ तुर्की हैं। यह हमारी हिंदी में मिले तो अपने जैसे हो गए।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2023 Hindi language is full of many foreign words Pickles scissors spoon are not our own
किताबें - फोटो : istock

विस्तार

अचार, कैंची, चम्मच और न जाने कितने शब्द जो हम रोजमर्रा के जीवन में बोलते हैं। इनके अंग्रेजी शब्दों के जब हिंदी अर्थ तलाशते हैं तो कई शब्दकोष भी इन्हीं शब्दों को हिंदी बता देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शब्द हमारी मातृभाषा हिंदी के है ही नहीं, बल्कि हमसे हजारों मील दूर बोले जाने वाली भाषाओं के हैं। ये तो अपनी हिंदी का मातृत्व है कि ये अब अपने से हो गए हैं।

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज, टीचर, ट्रेनिंग आदि शब्दों का इस्तेमाल हिंदी भाषा में बखूबी किया जाता है, लेकिन यह शब्द भी हिंदी के नहीं हैं। हिंदी भाषा में इसी तरह के विदेशी शब्दों की भरमार हो गई है। इसी तरह हिंदी के कठिन शब्दों के बीच दूसरी भाषा के अन्य शब्दों ने जगह ले ली है।

विज्ञापन

हिंदी में मिले तो अपने जैसे हो गए
वरिष्ठ साहित्यकार एपी मिश्रा ने बताया कि रोजाना बोलचाल की भाषा में हम कुछ ऐसे शब्द बोलते हैं जो हिंदी के नहीं यह दूसरी जगह से आए हैं। इसमें चाबी, संतरा, बाल्टी, कैंची, अचार, औरत आदि शब्द का बखूबी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह शब्द हमारी हिंदी के नहीं हैं। इनमें से कुछ पुर्तगाली शब्द, कुछ अरबी, कुछ तुर्की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी हिंदी में मिले तो अपने जैसे हो गए। साहित्यकार जगदीश कहते हैं कि हिंदी हमेशा से एक सरल भाषा के रूप में जानी जाती रही। समय-समय पर इस भाषा में कई शब्द शामिल होते रहे हैं। इस समय अंग्रेजी शब्द हमारी जुबान पर हिंदी से भी ज्यादा रहते हैं।

विदेशी भाषा के वह शब्द जो हिंदी में आए

पुर्तगाली शब्द- अचार, चाबी, संतरा, आलपिन, बाल्टी।

तुर्की शब्द- कैंची, चम्मच, तोप, बारूद, खंजर, चेचक, बेगम, उर्दू।

फ्रैंच शब्द- काजू, कारतूस, मेयर, कूपन, अंग्रेज, मीनू, सूप।

डच भाषा- बम, चिड़िया।

यूनानी शब्द- एकेडमी, एटलस, बाइबिल, टेलीफोन।

ये भी पढ़ें...हिंदी दिवस: अपने देश में पराई हिंदी, लेकिन विदेशियों में बढ़ रहा रुझान, लाखों डॉलर खर्च कर यहां आते हैं सीखने

अरबी शब्द- औरत, अदालत, कानून, कुर्सी, लिफाफा, इज्जत, इलाज, औलाद, हिम्मत।

अंग्रेजी शब्द- टाई, स्टेशन, माइक, क्यूट, स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed