स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने घोषणा की है कि जल्द ही उत्तराखंड में हिमालयन टेक्नलॉजी सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
अपने किस्म के इस पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाने और रिसर्च के लिए विदेशी शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।
यहां विज्ञान भवन में राज्यों के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिवों की बैठक में मानव संसाधन मंत्री ने इस फैसले की जानकारी दी।
उत्तराखंड में यह दूसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय
गौरतलब है कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र और बाद में राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी हिमालय पर अनुसंधान के लिए एक संस्थान खोलने की बात की थी।
यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है। उत्तराखंड में यह दूसरा केंद्रीय विश्वविद्यालय होगा।
इस बैठक में स्मृति ईरानी ने देश में कुकरमुत्ते की तरह बड़ी संख्या में खुल रहे शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिए जाने और उचित संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति न किए जाने पर चिंता जाहिर की।
कॉलेज की हर जानकारी नेट पर डालने पर जोर
उन्होंने राज्यों के अधिकारियों से इनकी निगरानी करने और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की अपील की।
इसी क्रम में उन्होंने सभी संस्थानों को कॉलेज से संबंधित हर जानकारी इंटरनेट पर डालने पर जोर दिया। इससे छात्रों को कॉलेज केबारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
बच्चों में विज्ञान विषय को लोकप्रिय बनाने के लिए स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों से आरटीई एक्ट को अब तक के अनुभवों के आधार पर पुनरीक्षण करने को भी कहा।
साल के अंत तक देश में शुरु होगी ई-लाइब्रेरी
उन्होंने प्राइमरी, सेकंडरी तथा उच्च शिक्षा के बीच की विषमताओं को खत्म करने तथा प्राथमिक कक्षा से ही छात्रों को हुनर (स्किल) के विकास के लिए प्रशिक्षण दिये जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल के अंत तक देश में ई-लाइब्रेरी शुरु हो जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर ओपेन ऑनलाइन कोर्स भी शुरू करने जा रही है।
उन्होंने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए देश में कालेजों तथा विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के लिए नेशनल फ्रेमवर्क बनाए जाने का भी सुझाव दिया है।