{"_id":"814f600f14ab778471e7fb39ad2168c1","slug":"himalayan-technological-university-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून को मिली हिमालयन टेक्नोलॉजिकल यूनि.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून को मिली हिमालयन टेक्नोलॉजिकल यूनि.
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Jul 2014 02:29 AM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने अपने पहले आम बजट में ही देहरादून को हिमालयन टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी की सौगात दी है।
विज्ञापन
इस यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल लेवल की फैकल्टी होगी। दून के लिए यह सौगात बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के पिटारे से निकली।
एचआरडी मंत्रालय ने की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले आम बजट में साइंस और रिसर्च को खास तवज्जो देते हुए इसकी तरह कदम बढ़ाया। हिमालयन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के लिए कई राज्यों ने दावेदारी की थी, लेकिन उत्तराखंड ने इसमें बाजी मारी थी।
सरकार ने आम बजट में इसकी स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बता दें कि इससे पहले बीते जून माह में मानव संसाधन एवं विकास (एचआरडी) मंत्री स्मृति इरानी ने इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन
उन्होंने उस वक्त राष्ट्रीय अविष्कार अभियान को लांच करने की जरूरत भी बताई थी, ताकि बच्चों के लिए विज्ञान के अध्ययन को और रोचक बनाया जा सके। यूनिवर्सिटी की स्थापना से विज्ञान के अध्ययन के विविध आयामों को बल मिलेगा।
विज्ञापन