{"_id":"aea79ddee9604c042fa112551b94fab2","slug":"himalayan-introduced-four-high-tech-operation-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन में चार हाईटेक ऑपरेशन थियेटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन में चार हाईटेक ऑपरेशन थियेटर शुरू
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Wed, 16 Oct 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमालयन अस्पताल ने एक ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में चार और अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की शुरूआत की गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टरों को सर्जरी में काफी सहूलियतें मिलेंगी।
ओटी की संख्या बढ़कर 17
मरीजों को सर्जरी के लिए भी कम समय देना पड़ेगा। अस्पताल में अब ओटी की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए दिक्कतें होती थी। मंगलवार को अस्पताल में हाईटेक चार ऑपरेशन थियेटर की शुरूआत की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजय धस्माना ने कहा कि सभी आपरेशन थियेटर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य मानकों के तहत लेमीनार फ्लो से युक्त है।
विज्ञापन
कक्ष से घंटे में दस बार हवा को बाहर फेंका जाता है। दीवारों को भी घर्षण मुक्त बनाया गया है, जिससे इंफेक्शन न हो सके।
मरीजों को अधिक लाभ
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि 17 आपरेशन थियेटर होने के बाद अब मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा।
एनीस्थिसिया विभाग डॉ. गुरजीत खुराना ने बताया कि अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास अलग-अलग ओटी होंगे। इस मौके पर डॉ. बिजेंद्र चौहान, डीन डॉ. एसएल जैठाणी, डॉ. रेनू धस्माना व डॉ. प्रकाश केशविया मौजूद थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...