{"_id":"5b23efbe4f1c1bf76e8b83c4","slug":"himachal-pradesh-three-youths-missing-from-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: मोरी गांव आए हिमाचल प्रदेश के तीन युवक लापता, बहने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: मोरी गांव आए हिमाचल प्रदेश के तीन युवक लापता, बहने की आशंका
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरी ब्लाक के सनेल क्षेत्र से हिमाचल प्रदेश के तीन युवक लापता हो गए हैं। त्यूणी के निकट सनेल में इन लोगों का पिकअप वाहन और पास ही पावर नदी के किनारे कपड़े, जूते और मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस ने इनके नदी में नहाते समय बहने का अंदेशा जताया है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोरी दीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मसरी चिड़गांव (हिमाचल) की ओर से पहुंचे ग्रामीणों ने तीन युवकों के लापता होने की सूचना दी। सूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के दली मसरी चिड़गाव निवासी मंजीत (28) पुत्र प्रेमनाथ, मसरी चिड़गांव के गोविंद (27) पुत्र सूरतराम और कोट जुब्बल निवासी सुरेंद्र (38) पुत्र रामलाल बृहस्पतिवार को अपने पिकअप वाहन से त्यूणी की ओर आए थे। इन लोगों से परिजनों की दोपहर दो बजे तक बात भी हुई, लेकिन इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो त्यूणी के पास उत्तरकाशी की सीमा में सनेल में सड़क किनारे इनका वाहन खड़ा मिला, जबकि सड़क से नीचे पावर नदी के किनारे तीनों युवकों के कपड़े, जूते और मंजीत व गोविंद के मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। लापता युवकों के परिजनों के अनुसार सुरेंद्र के मोबाइल फोन पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक घंटी भी जा रही थी, इसके बाद से संपर्क नहीं हो रहा है। इस आधार पर परिजन हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरेंद्र के फोन की सीडीआर मंगा ली गई है। फोन नंबर को सर्विलांस पर भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इन युवकों के नहाते समय पावर नदी में बहने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन में जुटी है। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम ने डाउन स्ट्रीम में आराकोट, ईशाली तक पांच किमी हिस्से में नदी तटों को खंगाला, लेकिन लापता युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को ऋषिकेश से गोताखोरों के पहुंचने पर दुबारा से सर्च अभियान चलाया जाएगा। रोहड़ू (हिमाचल प्रदेश) के डीएसपी अनिल शर्मा, एसएचओ नरेश कुमार, त्यूणी देहरादून के एसओ पंकज देवरानी सहित मोरी की राजस्व पुलिस ने भी मौके पर डेरा डाला हुआ है।