{"_id":"61446a5283e11745f41dedb6caf99048","slug":"highest-voting-in-laksar-khanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के मतदाताओं को है रिकॉर्ड बनाने की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के मतदाताओं को है रिकॉर्ड बनाने की आदत
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 09 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भी लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सब पर भारी पड़े। जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले यहां सबसे अधिक 81 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले विधानसभा, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में यहां के मतदाता जिले में अग्रणी रहे थे।
इस बार भी रहा अव्वल
लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इस चुनाव में भी मतदान प्रतिशत में अव्वल रहने की परंपरा को कायम रखा है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 78 प्रतिशत और लक्सर विधानसभा क्षेत्र में 81 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के कलसिया मतदान केंद्र पर 91 प्रतिशत तथा लक्सर क्षेत्र के नगला खिताब मतदान केंद्र पर 94 प्रतिशत मतदान हुआ। इनके अलावा क्षेत्र के कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी 85 से लेकर 92 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।
विज्ञापन
हमेशा पड़े हैं भारी
इससे पहले भी क्षेत्र के मतदाता दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं पर भारी पड़ते रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में लक्सर क्षेत्र में सर्वाधिक 82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इसी प्रकार जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव में भी लक्सर क्षेत्र के मतदाता दूसरे क्षेत्र के मतदाताओं से अग्रणी रहे थे।