फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high voting in uttarakhand

...तो इसलिए हुआ है यहां पर भारी मतदान

Wed, 07 May 2014 11:57 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 May 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
high voting in uttarakhand

उत्तराखंड में हुआ भारी मतदान आखिर किस पर भारी पड़ेगा। प्रदेश के लोगों की उंगलियां किस पर उठी हैं इसका जवाब 16 मई को मिलेगा लेकिन साफ है लोगों ने बटन बड़े परिवर्तन के लिए ही दबाया है।

विज्ञापन


करीब 63 फीसदी मतदान 1984 के लोकसभा चुनाव में भी पड़ा था। इस बार भी लगभग इतना ही मतदान हुआ।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के समर्थन में पूरे देश में सहानुभूति की लहर थी और उत्तराखंड के मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

मतदाताओं में था अंडर करंट

high voting in uttarakhand

भारी मतदान से साफ है कि प्रदेश में कोई अंडर करंट था या फिर लोगों ने किसी खास पार्टी या व्यक्ति को प्रधानमंत्री कुर्सी दिलाने की ठान ली थी।

इसी चुनावी हवा ने लोगों को घरों से निकलने के प्रेरित किया। लोगों ने अपने मतदान से स्पष्ट संदेश देना चाहा है।

प्रदेश के मतदाता लगभग हर बार एक तरफा भरोसा जताते आए हैं। यहां अधिकतर चुनावों में 5-0 पर जीती हार हुई तो कभी 4-1 पर भी मुकाबला छूटा है।

2009 में कांग्रेस ने पांचों सीटें जीती थीं लेकिन तीन साल बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने टिहरी सीट उससे छीन ली थी। एक बार फिर कांग्रेस-भाजपा की ओर से पांचों सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। भारी मतदान को वह एक दूसरे पर भारी बता रही हैं।

‌हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ध्रुवीकरण

high voting in uttarakhand

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में जिस तरह रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ है उससे साफ है कि यहां मतदाताओं का ध्रुवीकरण हुआ है।

इन दोनों जिलों की सामाजिक व राजनीतिक जमीन पहाड़ के अन्य जिलों से बिल्कुल इतर है। यहां धर्म और जाति के तानेबाने में बिखराव का फायदा ही राजनीतिक दलों को मिलता आता है।

घनी आबादी के इन जिलों में राजनीतिक दल हमेशा से बंटवारे के वोट पाते आए हैं। हरिद्वार और नैनीताल संसदीय सीट में कुछ चुनाव कांग्रेस-भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी, लोकदल आदि ने भी जीते हैं।

इन दोनों संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों पर गौर करें तो मतदान प्रतिशत से साफ है कि यहां प्रतिस्पर्धा में मतदान हुआ है।

विज्ञापन

भारी मतदान कांग्रेस के पक्ष में: सीएम

high voting in uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में भारी मतदान पर दावा किया है कि मतदाताओं ने पांचों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है।

एक बयान में उन्होंने कहा कांग्रेस के विकास के एजेंडे व उनकी सरकार के गुड गर्वनेंस पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने चुनाव संचालन में लगे हुए अधिकारियों/कर्मचारियों, जनता के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सभी राजनैतिक दलों का शन्तिपूर्ण चुनाव के लिए आभार प्रकट किया।

भाजपा ने कहा पांचों कमल हमारे

high voting in uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में हुए मतदान जनता का अभार व्यक्त किया है।

उनका कहना है कि उत्तराखण्ड की जनता ने इस बार विकास, सुशासन एवं मोदी जी को प्राथमिकता दी है। मतदान में बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

जिससे लगता है कि भाजपा पांच कमल लेकर जीत हासिल करेगी। जो परिणाम आएगा वह भाजपा के पक्ष में उत्साह जनक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed